हिमाचल: 12 साल के मुस्लिम लड़के ने माता के मंदिर में लगा दी आग, जल उठीं मूर्तियां और पवित्र वस्त्र, खूब हुआ बवाल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक प्राचीन मंदिर में आग लगने की घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। जडेरा पंचायत के कलियूं गांव स्थित प्रसिद्ध जालपा माता मंदिर में शुक्रवार रात आगजनी की घटना हुई, जिसके बाद पुलिस ने एक 12 वर्षीय लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

जालपा माता मंदिर में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गांव के लोगों ने मंदिर परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। इसके बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस आगजनी में मंदिर के अंदर रखी माता की मूर्ति, पवित्र वस्त्र और अन्य धार्मिक सामग्री को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो लकड़ी से बना यह पुराना मंदिर पूरी तरह जल सकता था।

नाबालिग लड़के पर मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना चंबा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के बाद पुलिस ने एक 12 वर्षीय लड़के को इस मामले में आरोपी मानते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज किया है और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

SP चंबा विजय सकलानी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

घटना की खबर फैलते ही शनिवार को कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता चंबा में इकट्ठा हुए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों के साथ ऐसी घटनाएं बेहद गंभीर हैं और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।

प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील

घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। फिलहाल गांव और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और शांति बनाए रखें, जबकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई साजिश है या यह नाबालिग की नासमझी का परिणाम है।

Leave a Reply