Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक 14 वर्षीय किशोर द्वारा अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म करने और फिर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ‘महापाप’ भाई ने अपनी बड़ी बहन से बनाए संबंध

Himachal Pradesh News: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला सामने आया है. जिले में एक नाबालिग भाई ने अपनी ही सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया. यह एक बार नहीं बार-बार किया. इसके चलते वह गर्भवती हो गई. इसके बाद भाई की करतूत का यह मामला सामने आया है. इससे ना केवल परिवार बल्कि समाज के लोग भी सकते में हैं. इसकी परिवार की ओर से शिकायत की गई है. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है. इसमें जो भी विधिक कार्रवाई करनी होगी, की जाएगी.

पीड़िता की मां ने यह शिकायत सदर पुलिस थाना क्षेत्र में थी. इसमें उन्होंनने अपने 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर अपनी ही 15 वर्षीय बहन से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया. इसका खुलासा तब हुआ जब 15 वर्षीय पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई. मां की शिकायत पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं, ऐसे में पुलिस विधिक कार्रवाई में जल्दबाजी नहीं दिखा रही है. 

 कैसे हुआ खुलासा

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को कई महीनों से माहवारी नहीं आ रही थी. इसके बाद शनिवार (30 मई, 2026) को बेटी की तबीयत बिगड़ गई. इस पर परिजन उसे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक ले गए. यहां पर अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़की के टेस्ट करवाए. इसके बाद उसके गर्भवती होने की पुष्टि की. इसके बाद मां के होश उड़ गए. 

मां ने हिम्मत जुटाकर करवाई FIR

काउंसिंग के दौरान पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि पिछले 3-4 महीनों के दौरान उसके 14 वर्षीय छोटे भाई ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसके साथ ही भाई ने धमकी दी कि अगर किसी को बात बताई तो उसकी पिटाई करेगा. वहीं, शर्म के बारे यह बात बेटी ने परिवार में किसी को नहीं बताई. वहीं, पूरा मामला सामने आने के बाद मां असमंजस में थी. बावजूद इसके परेशान होकर उसने थाने में अपने ही बेटे के खिलाफ तहरीर दी है. उधर, पुलिस का कहना है कि यह अपने आप में अजब मामला है, क्योंकि पीड़ित और आरोपी भाई बहन है.