
`Dharwad Women Underwear Theft Case: धारवाड़ l कर्नाटक के धारवाड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में एक शख्स बिना कपड़ों के लड़कियों के पीजी में घुस जाता था. इसके बाद वहां रहने वाली महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर लेता था. बताया जा रहा है कि जब कोई उसकी इस हरकत का विरोध करता, तो वह उन्हें धमकाकर वहां से चला जाता था.
बिना कपड़ों के पीजी में घुसता था शख्स
पूरा मामला धारवाड़ के सबअर्बन पुलिस स्टेशन के सप्तापुर इलाके का बताया जा रहा है. गर्ल्स पीजी के आसपास पिछले करीब तीन महीनों से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही थीं. एक शख्स रात के अंधेरे में पीजी परिसर में घुस आता था. हैरानी की बात यह थी कि वह इस दौरान बिना कपड़ों के रहता था.
लड़कियों के अंडरगारमेंट्स करता था चोरी
इतना ही नहीं आरोपी बाहर सूखने के लिए टांगे गए लड़कियों के अंडरगारमेंट्स भी चोरी कर लेता था. ये सब काफी समय से चल रहा था. बताया जा रहा है लडकियां-महिलाएं उसकी इन हरकतों का विरोध करतीं या शोर मचाकर उसे रोकने की कोशिश करतीं, तो वह उन्हें धमकाने लगता था और भाग जाता था.
महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग
आरोपी की इन हरकतों से पीजी में रहने वाली महिलाएं परेशान थीं और उनके बीच डर का माहौल बना हुआ था. जिसके बाद परेशान होकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. महिलाओं ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपी का पता लगा रही
पीजी में रहने वाली लड़कियां और महिला का कहना है वे पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में अपने परिवार से दूर PG में रहती हैं लेकिन इस तरह की घटनाओं ने उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फ़िलहाल पुलिस भी जांच में जुट गयी है. आरोपी का पता लगाया जा रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसके आधार पर आरोपी शख्स की पहचान की जा रही है.



