
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन पर्व को देखते हुए प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फरवरी माह का वेतन और पेंशन का भुगतान होली से पहले, यानी 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कर दिया जाए।
इस आदेश के दायरे में केवल नियमित कर्मचारी ही नहीं, बल्कि आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं। वित्त विभाग ने इस संबंध में औपचारिक शासनादेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर वेतन वितरण सुनिश्चित करने के लिए आगामी शनिवार को भी कार्यदिवस घोषित किया गया है।
होली की छुट्टियों का भी एलान
वेतन के साथ ही शासन ने होली की छुट्टियों का भी एलान किया है। इस बार होली का अवकाश 2 मार्च से 4 मार्च तक कुल तीन दिनों का रहेगा। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। हालांकि, सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्य अवकाश 3 मार्च को निर्धारित किया गया है। सरकार के इस कदम से करीब 12 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की होली खुशियों भरी होगी।