
बीते चार दिन पहले छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में एक युवती का सिर कटा शव छह टुकड़ों में रेलवे पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस इस हत्या कांड के खुलासे के लिए यूपी- विहार के रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने…
लखनऊ: बीते चार दिन पहले छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में एक युवती का सिर कटा शव छह टुकड़ों में रेलवे पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस इस हत्या कांड के खुलासे के लिए यूपी- विहार के रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने इस हत्या कांड का खुलासा कर दिया है जो खुलासे सामने आएं हैं उसे सभी को चौंका दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक इस 16 वर्षीय युवती की हत्या उकसे पिता ने ही की थी। पुलिस ने बताया पिता बिग्गन अंसारी को शक था कि उसकी बेटी एक हिंदू लड़के से फोन पर बात करती है। उसने कई बार बेटी को रोका, समझाया, धमकाया उसके बावजूद भी जब लड़की नहीं मानी, तो पिता के अंदर ‘बदनामी’ का डर बैठ गया। जांच में ये भी सामने आया कि परिवार की बड़ी बेटी पहले ही एक हिंदू युवक से शादी कर चुकी थी पुलिस को शक है कि इसी बात ने आरोपी के दिमाग में ‘इज्जत’ और ‘समाज’ का डर और बढ़ा दिया था। इस वजह ये बेटी की हत्या की हत्या करने की प्लान बना डाला।
पुलिस ने बताया कि ये गुस्से में किया गया अचानक कत्ल नहीं था पूरी प्लानिंग थी। वारदात से पांच दिन पहले आरोपी ने पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था. यानी घर पहले ही खाली करा लिया गया। फिर 16 मई को उसने अपनी बहन और बहनोई को बुलाया। उसके बाद तीनों ने मिलकर किशोरी की हत्या कर दी।
हत्या के बाद अब सबसे बड़ा सवाल था- शव को कैसे छुपाया जाए? पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने बेटी के शव के छह टुकड़े कर दिए। सिर को गांव के तालाब में फेंक दिया गया। हाथ और पैर अलग-अलग पॉलिथीन में पैक किए गए। और धड़ को एक बॉक्स में रखा गया। बॉक्स छोटा था पूरी बॉडी उसमें नहीं आ रही थी. इसलिए शरीर के हिस्से अलग-अलग पैक किए गए। इसके बाद आरोपी और उसके साथी शव के टुकड़ों से भरा बॉक्स लेकर ई-रिक्शा से तमकुही रोड स्टेशन पहुंचे. वहां छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-1 में बॉक्स रख कर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने इस हत्या काड का खुलास कर कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।


