हिमाचली खबर: ग्रेटर नोएडा के सकीपुर गांव में हुए एलएलबी छात्र की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. सूरजपुर थाना पुलिस और बदमाश के बीच हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन इस पूरे एनकाउंटर के बाद अब एक और बड़ा विवाद सामने आ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं कुछ तस्वीरों ने पुलिस और आरोपी के बीच कथित नजदीकियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, सारीपुर गांव निवासी साजन भाटी एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था. कुछ दिन पहले गांव में घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर आरोपी और मृतक के परिवार के बीच विवाद हुआ. उसके बाद से ही मुंगेश उर्फ टिल्लू मृतक से दुश्मनी रखने लगा. इस विवाद के बाद देर रात शादी समारोह से लौटते वक्त टिल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी.
गोली लगने से गंभीर घायल साजन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था. मृतक के भाई ने पुलिस पर सही कार्रवाई न करने के भी आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि पुलिस आरोपी और उसके परिवार को बचाने की कोशिश कर रही है. इसलिए उसका हाफ एनकाउंटर किया है.
वायरल फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई i20 कर बरामद की है. लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना फोटो तेरी से वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में थाना प्रभारी सूरजपुर विनोद कुमार एक कार्यक्रम के दौरान आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू के साथ नजर आ रहा है. फोटो में दोनों काफी सहज और मौज मस्ती के माहौल में दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
वायरल फोटो सामने आने के बाद अब लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि जिस व्यक्ति पर हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं उसी के साथ थाना प्रभारी मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या आरोपी की पुलिस से पहले से पहचान थी और अगर थी तो उसके खिलाफ पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
पुलिस ने नहीं दी कोई आधिकारिक सफाई
फिलहाल वायरल तस्वीरों को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आए हैं. हालांकि, जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि इस संबंध में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है, अगर ऐसा कोई पुराना फोटो वायरल है तो उसकी जांच की जाएगी. कानून से ऊपर कोई नहीं है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. वहीं पुलिस का यह भी कहना है की मोटिवेट पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है और फरार आरोपी की तलाश अभी जारी है.
इलाके में चर्चा का केंद्र बना मामला
साजन भाटी हत्याकांड पहले ही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ था लेकिन अब थाना प्रभारी और आरोपी की वायरल तस्वीरों ने इस मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है. लोग अब यह जानना चाहते हैं कि आखिर आरोपी की स्थानीय पुलिस तक पहुंच कैसे बनी और क्या इस एंगल से भी जांच होगी या नहीं. फिलहाल मृतक के परिजनों ने उचित कार्रवाई की मांग की है.



