हिमाचली खबर: बाथरूम का फर्श, पॉट और वॉश बेसिन को तो लोग साफ कर लेते हैं, लेकिन बाथरूम के नल अक्सर गंदे हो जाते हैं। लगातार पानी पड़ने से पानी जमने लगता है। कई बार स्टील खराब होने या लंबे समय तक नमी बने रहने से नलों में जंग लग जाती है। ये जंग बाथरूम के नल, हैंडल, किचन के नल या फिर जहां नल की फिटिंग होती है वहां कहीं भी लग सकती है। ऐसे में जंग हटाना बहुत जरूरी है। इसके लिए बाथरूम के साथ नलों की सफाई भी करें। हम आपको ऐसे असरदार उपाय बता रहे हैं जिससे बाथरूम के नल नए जैसे चमकने लगेंगे। जंग एकदम साफ हो जाएगी।

बाथरूम के जंग खा रहे नल को कैसे साफ करें, ऐसे कम मेहनत में चमकने लगेंगे गंदे नल​
बाथरूम के जंग खा रहे नल को कैसे साफ करें, ऐसे कम मेहनत में चमकने लगेंगे गंदे नल​

नलों पर लगी जंग कैसे साफ करें

सफेद सिरका घर में रखा सिरका सफाई के काम आता है। बाथरूम के नल पर लगी जंग को इससे आसानी से क्लीन किया जा सकता है। इसके लिए नल पर सफेद सिरका लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब लगी हुई जंग को किसी चीज से खुरच दें। अब स्क्रबर की मदद से नलों को अच्छी तरह रगड़कर क्लीन कर लें। इससे आसानी से जंग साफ हो जाएगी।

चूना और नमक जंग हटाने के लिए चूना और नमक भी एक आसान उपाय है। इसके लिए सबसे पहले जंग लगे नल को नमक से ढक दें और नमक के ऊपर नींबू का रस निचोड़कर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब जंग को किसी स्क्रबर की मदद से रगड़कर क्लीन कर लें। इससे जंग खा रहे गंदे नल काफी साफ हो जाएंगे।

बेकिंग सोडा सफाई के सबसे कारगर तरीकों में से एक है पानी और बेकिंग सोडा का पेस्ट, बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे जंग लगी जगह पर अच्छी तरह से लगा दें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अब पुराने टूथब्रश से क्लीन करें। इससे जिद्दी से जिद्दी जंग को भी आसानी से हट जाएंगे।

आलू और साबुन के झाग यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये काफी कारगर उपाय है। इसके लिए एक आलू को आधा काट लें। अब बर्तन धोने वाले साबुन में आलू को डुबाएं और जंग लगी जगह पर इसे रगड़ें। थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। आलू और साबुन के झाग में केमिकल रिएक्शन होने से जंग आसानी से साफ हो जाता है। अब किसी कपड़े से नल को क्लीन कर दें।