दांतों पर जमी पीली परत को कैसे हटाएं? साफ और सफेद हो जाएंगे दांत, दूर हो जाएगा सारा पीलापन

क्या आप भी दांतों पर जमे पीलेपन की वजह से खुलकर हंस नहीं पाते हैं या फिर आपको पीले दांतों की वजह से शर्मिंदगी महसूस होती है? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने दांतों के पीलेपन को अलविदा कर सकते हैं। इस तरह के दादी-नानी के नुस्खे न केवल दांतों पर जमी पीली परत को हटाने में कारगर साबित हो सकते हैं बल्कि आपके दांतों को चमकाने में भी असरदार साबित हो सकते हैं।

सरसों का तेल और नमक- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरसों का तेल और नमक इस समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। सबसे पहले हाफ स्पून सरसों का तेल निकाल लीजिए। अब सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिक्स कर लीजिए। अब आपको इस मिक्सचर से अपने दांतों की मसाज करनी है और फिर आखिर में साफ पानी से कुल्ला कर लेना है। महज कुछ ही दिनों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

फायदेमंद साबित होगा नीम का दातुन- दादी-नानी के जमाने से नीम के दातुन को दांतों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप अपने दांतों को चमकदार और स्वस्थ बनाना चाहते हैं, तो आज से ही नीम के दातुन का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर नीम दांतों पर जमी सारी की सारी गंदगी को हटाने में कारगर साबित हो सकती है।

बेकिंग सोडा के साथ नींबू का रस- किचन में रखा बेकिंग सोडा और नींबू, दांतों पर जमी पीली परत को हटाने में मददगार साबित हो सकता है। सबसे पहले चुटकी भर बेकिंग सोडा निकाल लीजिए। अब बेकिंग सोडा में नींबू के रस की कुछ ड्रॉप्स को मिला लीजिए। आपको इस मिक्सचर को अपने टूथब्रश पर लगाना है। अब हल्के हाथों से ब्रश कर लीजिए। एक हफ्ते में 1-2 बार ही इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको दांतों के पीलेपन से छुटकारा मिल जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply