हिमाचली खबर: Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज मिलाजुला रह सकता है। यूपी के कई जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानमान भी मौसम विभाग ने जताया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, मुरादाबाद और मथुरा में तेज हवाओं के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। दूसरी तरफ, लखनऊ और गोरखपुर सहित कुछ जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर जान लें।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश और कहां आंधी? घर से निकलने से पहले जान लें IMD का अपडेट​
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश और कहां आंधी? घर से निकलने से पहले जान लें IMD का अपडेट​