आरती सिंह ने बेबी पिंक कलर का सूट कैरी किया है. उन्होंने नी लेंथ तक की फ्रॉक कुर्ती के साथ प्लीटेड डिटेलिंग वाला शरारा पेयर किया है. कुर्ती के चॉप में लाइट वेट एंब्रॉयडरी कई गई है तो वहीं दामन, शरारा की हेमलाइन और दुपट्टा के बॉर्डर पर गोल्डन गोटा पट्टी वर्क है जो इसे और भी चिक आउटफिट बनाता है. इस तरह का सूट आपको सोबर, एलिगेंट और एस्थेटिक लुक देगा.

पति निहारते रह जाएंगे…नई दुल्हनें पहनें आरती सिंह जैसे सूट, देखें डिजाइन
पति निहारते रह जाएंगे…नई दुल्हनें पहनें आरती सिंह जैसे सूट, देखें डिजाइन

शादी के बाद अगर किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए हैवी सूट चाहिए तो आरती सिंह के इस लुक से इंस्पिरेशन ली जा सकती है. एक्ट्रेस ने फ्रंट कट फ्रॉक कुर्ती के साथ मैचिंग हैवी फ्लेयर्ड शरारा कैरी किया है जो लहंगा लुक देता है. ओवरऑल कुर्ती पर बारीक कटदाना जरी वर्क किया गया है तो वहीं शरारा के बॉटम पर भी हैवी एम्ब्रॉयडरी है. मैचिंग दुपट्टा, सिंपल हेयर स्टाइल, नेचुरल मेकअप और हैवी चेन वाले झुमके उनके लुक को और भी इनहैंस कर रहे हैं.

समर सीजन में काफ्तान ड्रेस से लेकर टॉप और कुर्ती काफी आरामदायक लुक देती हैं. आप भी इसे अपनी वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं. न्यूली वेड्स हैं तो आरती सिंह की रतह ऑरेंज और पिंक कलर कॉम्बिनेशन का काफ्तान सूट ले सकती हैं. एक्ट्रेस की कुर्ती की नेकलाइन, साइड बॉर्डर और दामन के साथ ही धोती स्टाइल ट्राउजर पर गोटा पट्टी वर्क किया गया है, जो इसे नई दुल्हन के लिए परफेक्ट बनाता है.

आरती सिंह का ये लुक भी नई दुल्हनों के लिए बेस्ट रहेगा. एक्ट्रेस ने पिंक कलर की एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ती और मैचिंग ट्राउजर के साथ ग्रीन कलर का गोटा पट्टी वर्क दुपट्टा कैरी किया है, जिससे एक खूबसूरत कंट्रास्ट क्रिएट हुआ है. हरी चूड़ियां, माथे पर बिंदी और मंगलसूत्र इस ओवरऑल लुक को न्यूली वेड्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

आरती सिंह इस लुक में भी गॉर्जियस लग रह हीं. उन्होंने पर्पल सूट कैरी किया है. शॉर्ट कुर्ती में ग्रिड पैटर्न डिटेलिंग के साथ ही नेकलाइन और दामन पर लेस वर्क किया गया है. फ्लोई फैब्रिक का शरारा इसे ग्रेसफुल बनाता है तो वहीं मैचिंग दुपट्टा से सूट को कंप्लीट किया गया है. आरती सिंह ने परांदा, हैवी झुमकों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है.

न्यूली वेड्स लड़कियां आरती सिंह के इस सूट लुक से भी आइडिया ले सकती हैं. खासतौर पर अगर आपको किसी फंक्शन के लिए हैवी लुक क्रिएट करना हो और रेड आउटफिट पहनना चाहती हो तो एक्ट्रेस जैसा सूट बनवा सकती हैं. आरती सिंह ने हैवी नेकलाइन वाला फुल स्लीव सूट कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने कश्मीरी स्टाइल झुमके वियर किए हैं जो लुक को एंटीक टच देते हैं.