.1000 रुपये में 10 मिनट ऑनलाइन न्यूड रहूंगी…’ वीडियो के बहाने ब्लैकमेल, फिर मंदिर और कोर्ट में शादी, युवक से लाखों ऐंठकर नकदी-जेवर लेकर फरार हुई महिला!

सोशल मीडिया पर आया एक मैसेज किसी की जिंदगी को किस तरह तबाह कर सकता है, इसका चौंकाने वाला उदाहरण सामने आया है। आंध्र प्रदेश के एक 27 वर्षीय युवक ने आरोप लगाया है कि एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर संपर्क में आई एक महिला ने पहले उसे अश्लील वीडियो दिखाने का झांसा दिया, फिर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले और बाद में शादी का दबाव बनाकर उससे ठगी की।

पीड़ित युवक का नाम भरत कुमार है, जो प्रकाशम जिले के चेर्लोपल्ली गांव का रहने वाला है और एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है।

न्यूड वीडियो के बहाने फंसाया, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल

भरत के मुताबिक साल 2019 में उसे एक्स पर एक महिला का मैसेज आया। उसने खुद को मजबूर बताते हुए कहा कि वह पैसे के बदले ऑनलाइन न्यूड वीडियो दिखाती है। भरोसा कर भरत टेलीग्राम पर उससे जुड़ गया। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। महिला ने फेस कवर कर वीडियो दिखाया, लेकिन इसी दौरान स्क्रीनशॉट लेकर उसे धमकाना शुरू कर दिया।

इसके बाद डर के साये में भरत से धीरे-धीरे लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। बदनामी और परिवार तक बात पहुंचने के डर से वह चुपचाप पैसे देता रहा।

शादी के लिए बनाया दबाव, आत्महत्या की धमकी

ब्लैकमेल के साथ-साथ महिला ने उस पर शादी करने का दबाव भी बनाना शुरू कर दिया। साल 2021 में दोनों की लखनऊ और गोरखपुर में मुलाकात हुई। फिर 2023 में महिला हैदराबाद पहुंची और धमकी दी कि अगर भरत ने शादी नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगी।

डर और मानसिक दबाव में आकर भरत ने मार्च 2025 में पहले मंदिर में शादी की और बाद में कोर्ट मैरिज कर विवाह का रजिस्ट्रेशन भी कराया।

शादी के बाद भी नहीं रुकी ठगी

पीड़ित का कहना है कि शादी के बाद भी महिला का व्यवहार संदिग्ध रहा। वह किसी और युवक से लगातार बात करती थी और उसे ऑनलाइन पैसे भी भेजे। जांच करने पर भरत को पता चला कि वह युवक महिला का दूसरा पति है।

आगे पता चला कि महिला की यह तीसरी शादी थी और पहली शादी से जुड़ा मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है।

चार लाख कैश और जेवर लेकर फरार

कुछ समय बाद महिला ने कहा कि उसे देवरिया जाना है, जहां उसकी पहली शादी का केस चल रहा है। भरत के मना करने के बावजूद वह घर से चार लाख रुपये नकद और जेवर लेकर अचानक गायब हो गई। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

न्याय की तलाश में यूपी पहुंचा पीड़ित

खुद को ठगा महसूस कर रहा भरत न्याय की उम्मीद में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले पहुंचा और पुलिस अधिकारियों को पूरी आपबीती बताई। हालांकि उसे यह कहकर लौटने की सलाह दी गई कि मामला आंध्र प्रदेश का है, इसलिए वहीं केस दर्ज कराया जाए।

फिलहाल महिला थाना पुलिस ने उसका प्रार्थना पत्र ले लिया है। भरत का कहना है कि उसे स्थानीय लोगों से पता चला कि आरोपी महिला पहले भी इसी तरीके से कई लोगों को फंसा चुकी है।

पीड़ित अब चाहता है कि उसके साथ हुई ठगी की जांच हो, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसकी मेहनत की कमाई वापस मिले।

Leave a Reply