Ajab GazabCrimeIndiaTrendingViral

IAS बनना चाहती थी, पति ने मरने को मजबूर किया, मुखाग्नि देने भी नहीं आया

IAS बनना चाहती थी, पति ने मरने को मजबूर किया, मुखाग्नि देने भी नहीं आया
IAS बनना चाहती थी, पति ने मरने को मजबूर किया, मुखाग्नि देने भी नहीं आया

मेरठ। मेरठ में IAS की तैयारी कर रही पूजा की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। ये आरोप उसके माता-पिता के हैं। पूजा अफसर बनकर मुकाम हासिल करना चाहती थी। पति अभिषेक, बेटे क्षितिज और सास को हर खुशी देना चाहती थी। पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया है। पति अभिषेक जेल में है, सास ढाई साल के पोते संग फरार है।

5 साल पहले हुई शादी, पति करता है प्राइवेट जॉब पूजा हरियाणा में पानीपत की रहने वाली थी। उसकी 2019 में मेरठ के अभिषेक से शादी हुई। अभिषेक का परिवार साबुन गोदाम इलाके में रहता है। घर में मां रजनी हैं। अभिषेक एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। पूजा के जीजा रिषभ ने कहा- शादी के बाद से ससुराल वाले पूजा को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट भी करते।

सेल्फ स्टडी से कर रही थी तैयारी पूजा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई राहुल, फिर पूजा और छोटा भाई गौरव है। मम्मी रेखा और पापा राजेंद्र हैं। सभी बेटी की मौत के बाद सदमे में हैं। जीजा रिषभ ने बताया- पूजा शादी के पहले से IAS अफसर बनना चाहती थी। पानीपत में उसने सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए कोचिंग की थी। इसी बीच शादी हो गई। फिर उसकी तैयारी छूट गई। 1 साल पहले उसने दोबारा तैयारी शुरू की। फिलहाल कोचिंग क्लास जॉइन नहीं किया था। सेल्फ स्टडी और लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करती थी।

कर्ज चुकाने के नाम पर मांगते पैसे रिषभ ने कहा- ससुरालवाले पूजा से सीधे पैसे नहीं मांगते थे। अभिषेक कहता कि उसके ऊपर कर्ज है। कभी 50 हजार तो कभी 70 हजार रुपए मांगे जाते। कई बार पूजा ने अपने पापा से पैसे अरेंज करवाए। मगर बार-बार मांगे जाने पर उसने इनकार कर दिया। तभी से ससुराल वालों का व्यवहार बदला। वह मारपीट करने लगे।

इंस्टाग्राम पर पूजा अक्सर हैप्पी मूड के वीडियो पोस्ट करती थी।
मौत से एक दिन पहले आंख में लगी थी चोट पूजा के घरवालों ने बताया- अक्सर वो हम लोगों से वीडियो कॉल पर बात करती। 2 सितंबर को उसने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया। तब उसकी आंख पर चोट के निशान थे। बहन ने चोट के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता सकी, बस रोने लगी। दूसरे दिन उसने सुसाइड कर लिया। अक्सर ससुराल वाले उसे पीटते थे, कई बार उसने ये बातें हमें बताया, लेकिन हर बार आपस में मामला सुलझा लेते थे।

5 लाख रुपए और सोने के जेवर मांगे परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूजा के ससुराल वालों ने उस पर 5 लाख रुपए और सोने के जेवर मांगने का दबाव बनाया था। दामाद अभिषेक पहले ही हमसे काफी रुपए ले चुके थे। बेटी की शादी का जेवर भी उसने बेच दिया, कुछ गिरवी रख दिया। अब और पैसे, जेवर की डिमांड कर रहा था। पूजा ने पैसे, जेवर लाने से मना कर दिया। इसका बदला उसके ससुराल वालों ने उसे मारकर लिया।

पूजा के पिता ने पानीपत में किया अंतिम संस्कार घरवालों ने बताया- उन्हें 3 सितंबर को अभिषेक का फोन आया कि पूजा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है, यहां आ जाओ। उनके कॉल करने के बाद हम लोग जब मेरठ मॉर्च्युरी पहुंचे, तब वहां कोई नहीं था।

पति, सास हमें फोन करके फरार हो गए। घर, अस्पताल और मॉर्च्युरी कहीं नहीं मिले। बेटी का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद लाश लेकर हम पानीपत आए। यहां हमने खुद उसका अंतिम संस्कार किया। पत्नी को मुखाग्नि देने या उसकी तेरहवीं करने भी अभिषेक नहीं आया।

पोते को लेकर फरार है सास परिजनों ने पूजा की सास रजनी, पति अभिषेक, ननद अंजली और दिव्या के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और सुसाइड के लिए उकसाने का मुकदमा कराया है। पुलिस आरोपी पति को अरेस्ट कर चुकी है। सास अपने ढाई साल के पोते क्षितिज के साथ फरार है। पूजा के घरवालों ने कहा कि बेटी तो चली गई, अब हम अपने धेवते को भी नहीं देख पा रहे। सास उसे भी साथ ले गई।

सोशल मीडिया पर रहती थी एक्टिव पूजा को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का शौक था। वो फेमस होना चाहती थी। इसलिए वो सिविल सर्विसेज में भी जाना चाहती थी। अक्सर वो अपनी रील्स और वीडियो शेयर करती। पति अभिषेक और बेटे के साथ वीडियो बनाकर उन्हें पोस्ट करती थी। इसे भी जरूर देखें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply