खिड़कियों की रेलिंग और ग्रिल के अंदर जमी गंदगी साफ करना मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन कुछ आसान टिप्स से यह काम मिनटों में हो सकता है। सही तरीके अपनाने पर कोनों में जमी धूल, मिट्टी और चिकनाई भी आसानी से निकल जाती है। चलिए, जानते हैं कैसे करें खिड़कियों की रेलिंग और ग्रिल की कोनाकोना सफाई? 

खिड़कियों की रेलिंग और ग्रिल के अंदर में जम गई है गंदगी तो इन टिप्स से करें सफाई, कोना कोना होगा साफ
खिड़कियों की रेलिंग और ग्रिल के अंदर में जम गई है गंदगी तो इन टिप्स से करें सफाई, कोना कोना होगा साफ

खिड़कीग्रिल सफाई के प्रभावी टिप्स:

  • पहले धूल हटाएं: खिड़कीग्रिल सफाई करने के लिए सबसे पहले पुराने ब्रश, पेंट ब्रश या वैक्यूम क्लीनर की मदद से रेलिंग और ग्रिल के अंदर जमी सूखी धूल साफ करें। ऐसा करने से सफाई करते समय यह धूल मिटटी कीचड़ नहीं बनेगा और सफाई अच्छे से होगी।

  • जिद्दी दाग के लिए करें बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल: जहां ज्यादा गंदगी और जिद्दी दाग जमा हो वहां बेकिंग सोडा छिड़कें और ऊपर से थोड़ा सिरका डालें। कुछ मिनट छोड़ दें, फिर ब्रश से रगड़ें। इससे चिकनाई और जिद्दी दाग निकल जाएंगे। आप बेकिंग सोडा और सिरके का घोल बनाकर, एक स्प्रे बोतल में गर्म पानी और विनेगर की बराबर मात्रा मिलाएं फिर उसका इस्तेमाल करें।

  • टूथब्रश से करें कोनों की सफाई:  ग्रिल के कोनों और रेलिंग की नालियों में जमी गंदगी निकालने के लिए पुराना टूथब्रश सबसे बेहतरीन विकल्प है। इससे रेलिंग की लाइनिंग और ग्रिल के किनारे आसानी से साफ होते हैं। पतले हिस्सों या स्लाइडिंग चैनल की सफाई के लिए चाकू या स्केल पर कपड़ा लपेट लें और धीरेधीरे अंदर चलाएं। इससे अंदर जमी धूल बाहर निकल जाएगी।

  • साबुन वाले पानी से पोंछें: टूथब्रश से सफाई करने के बाद, गुनगुने पानी में लिक्विड साबुन मिलाकर कपड़े से पूरी रेलिंग और ग्रिल साफ करें। फिर सूखे कपड़े से पोंछ दें। अगर ग्रिल पर जंग है, तो उसे सिरके से साफ करें।  आखिर में साफ पानी से गीले कपड़े का उपयोग करके साबुन या सिरके के अवशेष को हटा दें।