हिमाचली खबर: आजकल कम उम्र में भी कई लोगों को चलते, सीढ़ियां चढ़ते या उठतेबैठते समय घुटनों से टकटक की आवाज़ आने लगी है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में वात दोष बढ़ने और जोड़ों में लुब्रिकेशन की कमी होने पर घुटनों में घिसाव शुरू हो सकता है, जिससे दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप रोजाना दूध में कुछ खास चीजें मिलाकर सेवन करें, तो इससे हड्डियों को मजबूती मिलने के साथ जोड़ों के दर्द और घुटनों की आवाज़ से भी काफी राहत मिल सकती है।

घुटनों से कट कट की आवाज़ क्यों आती है?
घुटनों में कटकट की आवाज जोड़ों के बीच गैस के बुलबुले फूटने, कार्टिलेज घिसने, लिगामेंट में खिंचाव या नीकैप के सही तरीके से काम न करने के कारण होता है। बढ़ती उम्र या चोट के कारण घुटने की हड्डियों के बीच का कुशन यानी की कार्टिलेज घिसने लगता है, जिससे हड्डियां आपस में रगड़ खाती हैं और इस वजह से घुटनों से कट कट की आवाज़ आने लगती है।
दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें
हड्डियों को मजबूत बनें और घुटनों से कट कट की आवाज़ को दूर करने के लिए अपनी डाइट में दूध शामिल करें। एक गिलास दूध में आधा चम्मच सोंठ एक छोटा टुकड़ा दालचीनी और एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह उबालें। यह नेचुरल फॉर्मूला हड्डियों को अंदरूनी पोषण देता है और सूजन को तेजी से कम करता है। अगर घुटनों से कटकट की आवाज़ आती है, तो इस दूध के साथ रोजाना 1 चम्मच सफेद तिल चबाकर खाएंयह घुटनों की नेचुरल ग्रीस को वापस लाने में मदद करता है।
इन आदतों को कहें बाय
-
खड़े होकर पानी पीने की आदत और गलत तरीके से बैठने की आदत को छोड़ें।
-
लम्बे समय तक बैठने से बचें। हर 4560 मिनट में उठकर थोड़ी देर स्ट्रेचिंग या वॉक करें।
-
शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी न होने दें।



