समयसमय पर भोजन का स्वाद बदलते रहना इसलिए भी जरूरी होता है, क्योंकि यह सेहत और मन दोनों के लिए फायदेमंद होता है। खासकर बच्चों के लिए, बच्चे अक्सर एक ही तरह का खाना खाकर जल्दी ऊब जाते हैं और फिर उनका मन बाहर के तलेभुने और जंक फूड खाने का करने लगता है। बाजार में मिलने वाला खाना भले ही स्वादिष्ट लगे, लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाले अधिक तेल, मसाले और प्रिजर्वेटिव्स सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। अगर आप भी रोजरोज के खाने से ऊब गए हैं तो अब घर पर ही स्वादिष्ट, क्रिस्पी और हेल्दी लौकी रवा डोसा बना सकते हैं।

वही रोज के खाने से हो गए हैं बोर, तो झटपट बना लें हेल्दी और क्रिस्पी लौकी रवा डोसा
वही रोज के खाने से हो गए हैं बोर, तो झटपट बना लें हेल्दी और क्रिस्पी लौकी रवा डोसा

यह डोसा न सिर्फ कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें लौकी जैसी पौष्टिक सब्जी शामिल होने के कारण यह पाचन के लिए भी हल्का और सेहतमंद होता है। लौकी रवा डोसा बनाना काफी आसान है। इसे आप नाश्ते या हल्के खाने के रूप में कभी भी परोस सकते हैं। आइए जानते हैं लौकी रवा डोसा बनाने की आसान विधि क्या है।

लौकी रवा डोसा बनाने के लिए सामग्री

1 कप सूजी
1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
आधा कप दही
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
12 हरी मिर्च
1 छोटा टुकड़ा अदरक
1 छोटा चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकता अनुसार
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
सेंकने के लिए तेल या घी


लौकी रवा डोसा बनाने की आसान विधि

बैटर तैयार करें
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी, दही और चावल का आटा डालें। इसमें धीरेधीरे पानी मिलाते हुए पतला घोल तैयार करें। घोल न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न बहुत पतला।

लौकी मिलाने का सही तरीका
अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें। लौकी से पानी निकलता है, इसलिए पानी कम ही डालें। अच्छे से मिक्स करें ताकि लौकी पूरे बैटर में समान रूप से फैल जाए।

मसाले डालें
अब बैटर में हरी मिर्च, अदरक, जीरा, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें। चाहें तो थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर भी मिला सकते हैं, इससे स्वाद थोड़ा बढ़ जाता है।

बैटर को रखें
अब बैटर को 1015 मिनट के लिए किसी ढक्कन से ढककर रख दें। इतनी देर में सूजी थोड़ी फूल जाती है, जिससे डोसा क्रिस्पी बनता है।

ऐसे बनाएं डोसा
अब एक नॉनस्टिक तवा गरम करें। उसपर हल्का तेल या घी लगाएं। एक करछी की मदद से बैटर को फैला दें फिर ऊपर से हल्का तेल या घी डाल दें। मध्यम आंच पर डोसा को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंके। फिर पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का सेक लें। ध्यान रखें कि अगर डोसा बहुत पतला और टूट रहा है तो बैटर में थोड़ा सा चावल का आटा बढ़ा दें।

किसके साथ सर्व करें
अब आप इस लौकी रवा डोसा को नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ गरमागरम परोस सकते हैं। इस तरह आप घर पर ही आसानी से स्वादिष्ट और हेल्दी डिश तैयार कर सकते हैं, जो न सिर्फ बड़ों बल्कि बच्चों को भी पसंद आएगी।