फिल्मों के साथसाथ दर्शकों को वेब सीरीज देखना भी काफी पसंद आता है। ऐसे में अगर आप भी वेब शो देखने के शौकीन हैं और क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस जैसे जॉनर को पसंद करते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां ऐसी कई सीरीज मौजूद हैं, जो अपनी कहानी, सस्पेंस और दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों को बांधे रखती हैं। चलिए बताते हैं उन 5 वेब सीरीज के बारे में, जिन्हें दर्शक अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

वेब सीरीज देखने के हैं शौकीन तो सोनी लिव पर निपटा लें ये 5 धमाकेदार शो, क्राइम-थ्रिलर का मिलेगा फुल डोज
वेब सीरीज देखने के हैं शौकीन तो सोनी लिव पर निपटा लें ये 5 धमाकेदार शो, क्राइम-थ्रिलर का मिलेगा फुल डोज

काठमांडू कनेक्शन

सचिन पाठक के निर्देशन में बनी अमित सियाल, अक्षा परदसनी, अंशुमान पुष्कर, गोपाल दत्त, विक्रम सिंह और जाकिर हुसैन स्टारर ‘काठमांडू कनेक्शन’ थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें अमित ने डीसीपी समर्थ का किरदार निभाया है, जो किसी केस को सोल्व कर रहा होता है, जिसका कनेक्शन बॉम्बे ब्लास्ट से होता है।

जब वो केस में आगे बढ़ता है तो उसका कनेक्शन काठमांडू तक पहुंच जाता है। हालांकि, यह सीरीज सिर्फ केस तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके अन्य किरदार और उनका पर्सनल ड्रामा भी काफी गहरा है। इसे भी सोनी लिव पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

मानवत मर्डर्स

वेब सीरीज ‘मानवत मर्डर्स’ महाराष्ट्र के एक गांव में घटी सच्ची घटना पर बेस्ड है। इस थ्रिलर सीरीज में डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो बताया जाता है कि डीएसपी रमाकांत कुलकर्णी से प्रेरित था। ‘मानवत मर्डर्स’ उन्हीं की लिखी किताब Footprints on the Sands of Crime पर आधारित थी। इसमें देखने को मिलता है कि एक गांव से 10 साल की बच्ची लापता हो गई।

इसके बाद कई और लड़कियांमहिलाएं गायब होने लगीं। उनमें से कुछ की हत्या हो गई। फिर जब पुलिस इसकी जांच करती है तो कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। यह सीरीज मराठी, हिंदी,  तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में भी उपलब्ध है। जिसे सोनी लिव पर देखा जा सकता है।

कनखजूरा

चन्दन अरोड़ा के निर्देशन में बनी रोशन मैथ्यू, मोहित रैना, सारा जेन डायस, महेश शेट्टी, उषा नाडकर्णी और निनाद कामत स्टारर ‘कनखजूरा’ क्राइम वेब सीरीज है। इसमें देखने को मिलता है कि मैक्स का छोटा भाई आशू 14 साल की जेल काटने के बाद अपने बड़े भाई के पास लौटता है।

वहीं, मैक्स इन 14 सालों में बड़ा बिजनेसमैन बन गया, जिसके पास परिवार और दौलत है। फिर आशु अपने भाई के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद करने की बात कहता है, लेकिन मैक्स उसकी बात को मजाक में उड़ा देता है। इसके बाद क्या होगा उसके लिए आप सीरीज सोनी लिव पर देख सकते हैं।

तनाव

वेब सीरीज ‘तनाव’ में मानव विज, एकता कौल, सुमित कौल, शशांक अरोड़ा, अरबाज खान, वालुश्चा डिसूजा, सत्यदीप मिश्रा और जरीना वहाब समेत कई कलाकार नजर आए हैं। इसका निर्देशन सुधीर मिश्रा और सचिन ममता कृष्ण ने किया है। इसकी कहानी की बात करें, तो यह शुरू होती है कश्मीर के एक प्रोफेसर से, जिसे पकड़कर स्पेशल टास्क ग्रुप ले जाते हैं। STG को प्रोफेसर से एक ब्लास्ट की जानकारी चाहिए होती है।

प्रोफेसर बताता है कि उग्रवादी पैंथर उर्फ उमर रियाज को कबीर फारुकी ने एक ऑपरेशन में मार गिराया था, लेकिन वह जिंदा है। कबीर के सीनियर ऑफिसर विक्रांत राठौर उसे फिर से STG ज्वाइन करने के लिए कहते हैं क्योंकि कबीर अब बिजनेस कर रहा होता है। आगे इसमें जबरदस्त ट्विस्ट आता है, जिसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

टब्बर

पवन मल्होत्रा, सुप्रिया पाठक, रणवीर शौरी स्टारर वेब सीरीज ‘टब्बर’ एक बेहतरीन क्राइमथ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कहानी जालंधर के एक रिटायर्ड पुलिसवाले ओंकार सिंह की है, जिसका परिवार एक अनजाने मर्डर में फंस जाता है। इसे भी सोनी लिव पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: