झड़ते बालों से हैं परेशान? अंडे में मिलाकर लगाएं ये 2 खास चीजें, 7 दिनों में दिखेगा फर्क!

Mix These 2 Things In Egg For Silky Strong Hair Home Remedies

Egg Hair Mask For Hair Fall: बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण हेयर फॉल एक आम समस्या बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद एक साधारण सा अंडा बालों के लिए सुपर फूड का काम कर सकता है। अगर अंडे के साथ सही सामग्री मिलाई जाए तो यह न केवल झड़ना रोकता है बल्कि नई ग्रोथ में भी मदद करता है।

अंडा प्रोटीन, बायोटिन और जरूरी खनिजों का भंडार है जो बालों के रोम को सीधा पोषण देते हैं। लेकिन सिर्फ अंडा लगाना काफी नहीं है। अगर आप से जूझ रहे हैं तो अंडे के साथ नारियल तेल और शहद का मिश्रण एक चमत्कार की तरह काम करता है।

क्यों खास हैं ये 2 चीजें

  • शुद्ध में लॉरिक एसिड होता है जो बालों के शाफ्ट में गहराई तक जाता है और प्रोटीन के नुकसान को रोकता है।
  • शहद एक प्राकृतिक हुमेक्टैंट है जो नमी को सोखता है और स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है जिससे बालों का टूटना बंद हो जाता है।

ऐसे तैयार करें हेयर मास्क

एक कटोरे में एक पूरा अंडा (अगर बाल बहुत ड्राई है तो सिर्फ जर्दी) लें। इसमें दो बड़े चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच शहद मिलाएं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें जब तक कि यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए। इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं और शावर कैप पहन लें। 30-40 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। ध्यान रहे कि पानी गुनगुना या ठंडा हो गर्म पानी से अंडा बालों में चिपक सकता है।

हफ्ते में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से बालों की इलास्टिसिटी बढ़ती है। पहले ही वॉश के बाद आपको बालों में चमक महसूस होगी और कंघी करते समय टूटने वाले बालों की संख्या में भारी गिरावट आएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

अंडे के इस्तेमाल के बाद बालों से आने वाली स्मेल को दूर करने के लिए आप पानी में थोड़ा सा नींबू का रस या एप्पल साइडर विनेगर मिला सकते हैं। साथ ही अगर आपको अंडे से एलर्जी है तो पैच टेस्ट जरूर करें।

Leave a Reply