इस समय उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और मई का महीना आतेआते तापमान और भी ज्यादा बढ़ जाता है। तेज धूप, लू और उमस भरी गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर देती है। ऐसे में कुछ लोग गर्मियों की छुट्टियों में किसी ठंडी और सुकून भरी जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं। जहां कुछ जगहों पर भीषण गर्मी पड़ती है तो वहीं, मई के महीने में कई जगहें ठंडी रहती हैं। हरेभरे घास के मैदान, बर्फ से ढके पहाड़ों की झलक, रंगबिरेंगे फूल और ताजी हवा मिलकर एक शानदार अनुभव देती हैं। इस दौरान यहां की वादियों और भी हसीन हो जाती हैं। हरे भरे घास के मैदान, पहाड़ और फूलों की खुशबू इन जगहों की प्राकृतिक सुंदरता और भी बढ़ा देती है। यहां की वादियां और भी ज्यादा हसीन लगने लगती हैं। अगर आपको ट्रैक करना पसंद है तो मई के महीने में इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

ट्रेकिंग पसंद है तो 5-6 दिन के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने, मई में शानदार होता है नजारा
ट्रेकिंग पसंद है तो 5-6 दिन के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने, मई में शानदार होता है नजारा

केदारकांठा ट्रेक
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित केदारकांठा ट्रेक अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां से बर्फ देख सकते हैं। इसके साथ ही मौसम काफी सुहावना होता है। यह ट्रेक घने देवदार और पाइन के जंगलो से होकर गुजरता है। 4 से 5 दिनों के लिए यहां जा सकते हैं।

हम्पटा पास ट्रेक
अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है तो मई के महीने में हम्पटा पास जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के हरेभरे कुल्लू घाटी से निकलकर आप स्पीति के सूखे और खूबसूरत पहाड़ी इलाकों के बीच पहुंचते है। यह भारत के सबसे खूबसूरत ट्रेक्स में से एक हैं, जहां रास्ते में आपको प्राकृतिक के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं।

भृगु लेक ट्रेक
हिमाचल प्रदेश में स्थित भृगु ट्रेक थोड़ा छोटा है लेकिन बेहद खूबसूरत है। यहां पर एक झील है जो मई के महीने में ज्यादातर जमी हुई रहती है। रास्ते में आपको बर्फ से ढके पहाड़ और हरेभरे जंगल देखने को मिल सकते हैं। 34 दिनों के लिए यहां का प्लान कर सकते हैं।

वैली ऑफ फ्लावर्स
हिमालय की खूबसूरत घाटियों में से एक वैली ऑफ फ्लावर्स भी जा सकते हैं। हालांकि, यहां फूल जुलाई और अगस्त में पूरी तरह खिलते हैं, जिनका नजारा देखने लायक होता है। ट्रेक के दौरान रास्ते में बड़ेबड़े देवदार के पेड़, हरेभरे जंगल, झरने और नदी का सुंदर नजारा देखने को मिलता है।

तर्सर मारसर ट्रेक
कश्मीर की खूबसूरत वादियों में स्थित यह ट्रेक दो झीलों तक ले जाता है, जो बर्फ से ढके पहाड़ों और हरेभरे घास के मैदानों के बीच स्थित है। इस दौरान आपको कश्मीर असली खूबसूरती देखने को मिलती है। मई में किसी भी दिन आप 6 से 7 दिनों के लिए यहां का प्लान बना सकते हैं।