हिमाचली खबर: कई बार ऐसा होता है कि घर में बर्तन धोने का साबुन खत्म हो जाता है और हमें बहुत सारे जूठे बर्तन साफ करने होते हैं। वहीं कई बार जिस साबुन का हम इस्तेमाल करते हैं उसकी वजह से हाथ रूखेरूखे हो जाते हैं। इन दोनों समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप घर में डिशवॉशिंग लिक्विड बना सकते हैं। इससे न केवल आप घर में कम दाम में डिशवॉश लिक्विड बना पाएंगे बल्कि आपके हाथ भी मुलायम बने रहेंगे। इतना ही नहीं गंदे बर्तनों पर लगे किटाणु को हटाने में मदद मिलेगी। यानी बर्तन जर्म्स फ्री कर पाएंगे।

तरीका 1: नमक और सिरके से झटपट बनाएं आसान डिशवॉश लिक्विड
अगर घर में साबुन खत्म हो गया है और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी, तो यह तरीका सबसे आसान है डिशवॉश लिक्विड बनाने का। इसके लिए आपको जरूरत होगी 1 कप गर्म पानी, 2 बड़ा चम्मच सफेद सिरका, 1 बड़ा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, आधा नींबू की। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें। इसके बाद नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर सिरका और नींबू का रस डालें। अब आपको इस मिश्रण को मिक्स करना है। ठंडा होने पर इसे बोतल में भर लें। इस्तेमाल करने के लिए स्पंज पर थोड़ा लिक्विड डालें। फिर चिकने बर्तनों पर रगड़ें। अब साफ पानी से धो लें।
तरीका 2: नींबू और बेकिंग सोडा से बनाएं डिशवॉश लिक्विड
इस तरीके से डिशवॉश लिक्विड बनाने के लिए आपको 2 नींबू, 2 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 छोटा चम्मच नमक, 2 कप गर्म पानी,1 छोटा चम्मच लिक्विड साबुन की जरूरत होगी। सबसे पहले नींबू को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर में नींबू, नमक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण को छलनी से छान लें। फिर इसमें बेकिंग सोडा और गर्म पानी मिलाएं। इसके बाद चाहें तो थोड़ा लिक्विड साबुन भी डाल सकती हैं। तैयार मिश्रण को बोतल में भर लें। यह डिशवॉश लिक्विड नींबू चिकनाई हटाने में मदद कर सकता है।
तरीका 3: रीठा और सिरके से तैयार करें नेचुरल डिशवॉश लिक्विड
इसके लिए आपको 810 रीठा चाहिए। साथ ही 2 बड़ा चम्मच सफेद सिरका, 3 कप पानी और 1 छोटा चम्मच नमक चाहिए होगा। इसे बनाने के लिए रीठा को रातभर पानी में भिगो दें। फिर अगले दिन इन्हें उसी पानी में 1015 मिनट उबाल लें। इसके बाद ठंडा होने पर रीठा को मसलकर उसका झाग वाला पानी निकाल लें। अब इसे छानकर इसमें सिरका और नमक मिला दें। फिर तैयार लिक्विड को बोतल में भरकर इस्तेमाल करें।



