हिमाचली खबर: Terrace Garden Plants: कुछ लोगों को गार्डनिंग का काफी ज्यादा शौक होता है। उनके घर, बालकनी और गार्डन में अक्सर आप हरियाली और पेड़पौधों को देख सकते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोग अपने घर में कम जगह होने की वजह से ज्यादा पौधे नहीं लगा पाते हैं। ऐसे में आप अपनी छत को गार्डन का रूप दे सकते हैं। हरियाली और हरेभरे पौधों के लिए घर पर टेरेस गार्डन बनाया जा सकता है। इसमें आप मौसम के अनुसार अलगअलग पौधों को लगा सकते हैं जो खूबसूरती के साथसाथ सेहत का भी ख्याल रखने में मदद करेंगे।

मौसमी सब्जियां लगाएं
छत पर गमलों में छोटेछोटे पौधे लगाए जा सकते हैं जो ताजी और स्वादिष्ट सब्जियां उगाने का काम करेंगी। इसके लिए टमाटर, हरी मिर्च, मूली, धनिया और पुदीने जैसे पौधों को लगा सकते हैं। गर्मियों में इनकी पैदावार अच्छी होती है और सही देखभाल की मदद से ये पौधे अच्छी फसल देते हैं। ध्यान रखें कि धूप में पौधे खराब न हों। इसके लिए उन्हें किसी शेड या छांव में रख सकते हैं। इसके अलावा सुबह या शाम के समय ही पौधों को पानी दें। दिन में धूप की वजह से पानी देने पर पौधे मुरझा सकते हैं।
बेल वाले पौधे
छत पर ऐसे पौधे लगाए जा सकते हैं जो मानसून के समय फल देते हों। लौकी, तोरई, कद्दू, खीरा, ककड़ी आदि सब्जियों को लगाया जा सकता है। इन्हें लगाने के लिए आप मानसून सीजन में लगाए जाने वाले बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फूलों वाले पौधे लगा सकते हैं जिनकी बेल काफी फैलती है और यह घर को खूबसूरत लुक देने में भी मदद करते हैं।
फलों के पौधे लगाएं
गमलों में आप फलदार पौधे लगा सकते हैं। मानसून सीजन में आप कुछ पौधे लगा सकते हैं जो आसानी से लग जाते हैं। अंगूर, माल्टा, ऑरेंज, चीकू, अमरूद, अंजीर और नींबू के पौधों को टेरेस गार्डन पर आसानी से लगाया जा सकता है। खासकर नींबू का पौधा पूरे साल फल देता है और गर्मियों में इसकी मांग भी ज्यादा होती है। इन पौधों को आप आसानी से टेरेस गार्डन में उगा सकते हैं।
औषधीय पौधे लगाएं
तुलसी, करी पत्ता, एलोवेरा, पुदीना जैसे पौधे लगाए जा सकते हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। खासकर एलोवेरा का पौधा कम देखरेख में आसानी से उगाया जा सकता है। वहीं तुलसी का पौधा घर के लिए शुभ माना जाता है। करी पत्ता और पुदीने के पत्ते घर में कई डिश बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।



