बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बहुचर्चित बर्थडे ट्रिपल मर्डर केस के आरोपित को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. बर्थडे पार्टी में तीन युवक़ों की हत्या करने वाला बर्थडे बॉय जीतू सैनी को पुलिस ने मार गिराया है. हत्यारोपित जीतू सैनी के ऊपर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था. अपनी बर्थडे पार्टी में पिस्टल से युवक़ों पर गोलियां बरसाकर जीतू ने भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के सिकंदरपुर रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान जीतू सैनी मारा गया है. बर्थडे पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर हुए विवाद में जीतू सैनी ने गोली मारकर आकाश, मनीष और अमरदीप की हत्या की थी. वहीं एनकाउंटर में एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए. बुलंदशहर में बीते 25 अप्रैल को खुर्जा के सुभाष रोड स्थित जिम में ट्रिपल मर्डर हुआ था.

120 घंटे में पुलिस का जस्टिस, हत्यारा बर्थडे ब्वॉय जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, केक लगाने पर बिछा दी थी 3 लाश
120 घंटे में पुलिस का जस्टिस, हत्यारा बर्थडे ब्वॉय जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, केक लगाने पर बिछा दी थी 3 लाश

ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा
बता दें कि जीतू सैनी के एनकाउंटर से पहले तिहरे हत्याकांड के सिलसिले में 5050 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कियाथा. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी थी. अधिकारियों के मुताबिक 2526 अप्रैल की दरमियानी रात खुर्जा क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के कुछ दिन बाद यह गिरफ्तारी हुई है. इस घटना के बाद लापरवाही के आरोप में एक थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था.

हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपी को मारी गोली
पुलिस के अनुसार, रिंकू सैनी और भारत सैनी नामक दोनों आरोपियों को खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम ने 2829 अप्रैल की देर रात मुंडाखेड़ा नहर के पास एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपियों को वारदात से जुड़े डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर की बरामदगी के लिए मौके पर ले गई थी, तभी दोनों ने कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश की और छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर गोलीबारी कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया. घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.