हिमाचली खबर: Ghazipur Pregnant Woman Murder: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में छत से गिरकर मौत हो गई. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप हुए बेटी को छत से फेंकने की बात कही है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच तेज कर दी है. पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, मामला गाजीपुर के जमानिया कोतवाली इलाके के बुद्धिपुर कोट मोहल्ले का है, जहां मंगलवार की रात 4 माह की गर्भवती महिला को उसके पिता और अन्य परिवार के लोगों ने मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया. इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. इस तरह के आरोप मृतक आयशा के पिता सुल्तान अहमद की तहरीर लिखते हुए मुकदमा दर्ज कराया है.
‘ससुराल वालों ने दिया छत से धक्का’
आयशा के पिता सुल्तान ने अपने शिकायत पत्र में बताया है कि मंगलवार की उनकी 4 माह की गर्भवती बेटी खाना खाने के बाद छत पर सोने चली गई थी. इसी दौरान पति, सास, ससुर और जेठ छत पर पहुंच गए, जहां उन्होंने पहले बेटी के साथ मारपीट की और जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे ऊपर से नीचे फेंक दिया. घटना में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. इस बात की जानकारी परिवार को उनकी दूसरी बेटी गुड़िया ने दी. जिसकी शादी आयशा के घर के बागल में हुई है.
दर्द से तड़प रही थी आयशा
गुड़िया ने भाई को फोन कर बताया कि बहन आयशा को उसके ससुराल वालों ने छत से नीचे फेंक दिया है. वह दर्द से तड़प रही है. इस बात की जानकारी होते परिवार मृतका के परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंच गए, जहां वह पीठ के बल गिरी हुई थी. इसके बाद आननफानन में उसे इलाज के लिए दिलदारनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि आयशा की शादी 8 साल पहले बुद्धिपुर कोट निवासी इमरान शाह हुई थी.
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुर वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे. पूरे विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था. मंगलवार की रात ससुराल वालों ने अपनी ही गर्भवती बहू को बेरहमी से मार डाला. पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.




