इंडियन प्रीमियर लीग में अब बल्लेबाजों का ऐसा दौर चल रहा है, जहां 250 रन का आंकड़ा भी आम होता जा रहा है। कभी टी20 क्रिकेट में 200 पार करना बड़ी बात माना जाता था, लेकिन IPL में अब टीमें लगातार 250 या उससे ज्यादा स्कोर खड़ा कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि लीग की 10 में से छह टीमों ने कुल 16 बार 250 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। हालांकि, इतनी बड़ी पारियां खेलने के बावजूद तीन मौकों पर टीमों को हार का सामना भी करना पड़ा।

इस सूची में सनराजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का दबदबा साफ नजर आता है, जिसने कई बार 270 के पार तक स्कोर पहुंचाया। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 250+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कई बार 260 और 270 रन के पार स्कोर बनाए हैं, जिसमें 287/3 लीग के सबसे बड़े स्कोर में शामिल है। इसके अलावा 286/6, 278/3 और 277/3 जैसे स्कोर भी इसी टीम के नाम दर्ज हैं, जो दिखाता है कि उनकी बल्लेबाजी कितनी आक्रामक रही है।
अन्य टीमों ने भी दिखाया दम
सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जांयट्स ने भी 250+ स्कोर बनाकर अपनी ताकत दिखाई है। खासकर कोलकाता और पंजाब ने 260 रन के पार स्कोर बनाकर साबित किया है कि अब IPL बल्लेबाजों का खेल बन चुका है।
बड़ी पारियां, फिर भी मिली हार
आईपीएल में 250 रन या उससे ज्यादा का स्कोर भी जीत की गारंटी नहीं होती। आंकड़ों के मुताबिक 16 में से 3 बार ऐसा हुआ जब टीम ने 250+ स्कोर बनाया, लेकिन फिर भी हार गई। इसका सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब दिल्ली कैपिटल्स ने 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन पंजाब किंग्स ने उसे हासिल कर लिया। इसी तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स भी 250+ का स्कोर बनाने के बावजूद हार चुकी हैं। आइए जानते हैं कि किनकिन टीमों ने यह कीर्तिमान छुआ और कबकब इतने बड़े स्कोर बने।
IPL में 250 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली टीमों की पूरी सूची
गेंद से इश्क करने वाला गेंदबाज: प्रवीण कुमार के मंत्र ने भुवनेश्वर कुमार को बनाया IPL का ‘स्विंग किंग’
गेंद को समझने और उससे ‘इश्क’ करने की आदत ने भुवनेश्वर कुमार को IPL का सबसे खतरनाक स्विंग गेंदबाज बना दिया। प्रवीण कुमार के मंत्र ने कैसे उनकी किस्मत बदली,



