
Pratapgarh Baraat Fight Viral Video : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया, जब डीजे बंद कराने को लेकर बारात और लड़की पक्ष के बीच विवाद हो गया। घटना दिलिपापुर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज बाजार निवासी अमित गुप्ता की बारात यहां आई थी। जलपान और द्वारपूजा की रस्मों के बाद रात करीब 10:30 बजे डीजे संचालक ने पुलिस अधीक्षक और बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए डीजे बंद कर दिया।
#प्रतापगढ़ में दुल्हन के दरवाजे पर बारात आयी. बाराती नाचने के मूड में थे और लड़कीवाले चाहते थे रस्में हो जाये. लड़कीवालों ने अचानक DJ बंद करा दिया. फिर क्या था दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई.
बारातियों को लड़की वाले पीटते हुए दूर तक ले गये.
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) February 28, 2026
डीजे बंद होने पर शादी में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट
डीजे बंद करने की बात पर लड़की पक्ष के एक व्यक्ति से कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल साफ दिखाई देता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। झड़प के दौरान भगदड़ मच गई और मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें :
पुलिस ने कहा- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
इस घटना में लल्लू गुप्ता, शुभम गुप्ता (35), रामजी मोदनवाल (50) और कौशल कुमार (42) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डीजे संचालक रामजी मोदनवाल को भी कुछ लोगों ने दौड़ाकर गाली-गलौज की।
पुलिस के मुताबिक, के आधार पर दो नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और की जाएगी।