रीवा: सिरमौर तहसील कार्यालय में जेबकतरी, महिला ने अधिवक्ता समेत दो के पर्स उड़ाए

रीवा: सिरमौर तहसील कार्यालय परिसर में एक अज्ञात महिला ने आज 1 बजे दिनदहाड़े जेबकतरी की वारदात को अंजाम दिया. महिला ने पेशी के दौरान अधिवक्ता और एक पक्षकार की जेब से नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरे पर्स पार कर दिए. घटना के बाद पीड़ितों ने सिरमौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्रा सोमवार को तहसील कार्यालय में एक मामले की पैरवी कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनका पर्स जमीन पर गिरा पड़ा है. जब उन्होंने पर्स उठाकर देखा तो उसमें रखी नकदी गायब थी. अधिवक्ता संतोष मिश्रा ने बताया कि उनके पर्स में लगभग 1,000 रुपये थे.

वहीं मौजूद ग्राम तिलखन निवासी अनूप सिंह बघेल ने बताया कि जब उन्होंने वकील साहब का पर्स नीचे गिरा देखा और अपनी जेब चेक की, तो उनका भी पर्स गायब था. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। अनूप सिंह के अनुसार, “एक महिला बार-बार पास आकर धक्का-मुक्की कर रही थी. मना करने के बावजूद वह करीब आ रही थी.” अनूप सिंह के पर्स में 5,000 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज थे.

सीसीटीवी और पहचान की मांग

पीड़ितों का कहना है कि उस वक्त कार्यालय में भीड़ कम थी, जिससे महिला की संदिग्ध गतिविधियां साफ नजर आ रही थीं. वारदात को अंजाम देने के बाद महिला मौके से फरार होने में कामयाब रही. अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में सुरक्षा बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस गश्त की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की तैयारी में है.

Leave a Reply