बिहार: सुपौल में दो नौनिहालों के सिर से उठ गया मां का साया, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सुपौल: सुपौल जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. विवाहिता की मौत से उसके दो छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है. मासूम बच्चे यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उनकी मां उन्हें छोड़कर कहां चली गई. घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

मृतका का शव घर के आंगन में पड़ा था

दरअसल आपको बता दें कि नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड संख्या 9 में सोमवार की दोपहर 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। मृतका की पहचान आशीष कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पाया कि मृतका का शव घर के आंगन में पड़ा था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है. नेहा कुमारी पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ वार्ड संख्या 3 निवासी वरुण झा की पुत्री थी. उनकी शादी सात वर्ष पूर्व आशीष कुमार के साथ हुई थी.

मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप 

परिजनों के अनुसार नेहा का किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. आशंका जताई जा रही है कि नेहा ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. हालांकि मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि दामाद नशे की हालत में अक्सर उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था. मृतका के दो बच्चे हैं. जिसमें तीन वर्षीय आयांश और डेढ़ वर्षीय अक्ष शामिल है. पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. इधर घटना को लेकर दो सदस्यीय फोरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर रही हैं.

Leave a Reply