IND vs PAK: उस्मान तारिक से निपटने की टीम इंडिया ने बनाई खास रणनीति, सामने आया VIDEO

 IND vs PAK, India plan vs Usman Tariq: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब कुछ ही घंटों दूर है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला सिर्फ कौशल का नहीं बल्कि रणनीति और मानसिक मजबूती का भी होने वाला है।

मैच (IND vs PAK) से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पाक कप्तान सलमान आगा उन्हें टीम का ट्रंपकार्ड बता चुके हैं, जिसका कारण उनका अनोखा गेंदबाजी एक्शन है। इसी चुनौती से निपटने के लिए टीम इंडिया ने खास तैयारी की है, जिसका एक वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

IND vs PAK: नेट्स में उस्मान के एक्शन की नकल करते दिखे सूर्या

13 फरवरी की शाम भारतीय टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस की, जहां उस्मान तारिक के खिलाफ खास रणनीति पर काम किया गया। सामने आए वीडियो में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद उस्मान के गेंदबाजी एक्शन की नकल करते नजर आए।

वीडियो में सूर्या, अभिषेक शर्मा को अभ्यास कराते हुए उस्मान की तरह गेंद फेंकने से पहले हल्का ठहराव लेते दिखाई दिए। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। यह वही खासियत है जो उस्मान के एक्शन को अलग बनाती है और बल्लेबाजों की लय बिगाड़ती है। टीम इंडिया इस अभ्यास के जरिए बल्लेबाजों को मैच से पहले उस चुनौती के लिए तैयार कर रही है।

IND vs PAK: “सिलेबस से बाहर का सवाल छोड़ते नहीं” सूर्या

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्यकुमार यादव से उस्मान तारिक की गेंदबाजी और तैयारी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प उदाहरण देते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा में सिलेबस से बाहर का सवाल आए तो उसे छोड़ा नहीं जाता, बल्कि हल करने की कोशिश की जाती है।

सूर्या ने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया ने हमेशा अलग तरह के गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास किया है और उसी के अनुसार योजना बनाई जा रही है। उनका यह बयान दर्शाता है कि भारतीय टीम उस्मान के अनोखे एक्शन से चौंकने वाली नहीं है।

IND vs PAK: श्रीलंका की परिस्थितियों में पाकिस्तान को हल्की बढ़त

पाकिस्तान टीम इस टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेल रही है, जिससे उसे स्थानीय परिस्थितियों की बेहतर समझ है। दो मैच खेलने के बाद उन्हें पिच और मौसम का अनुभव मिल चुका है, जो उन्हें हल्की बढ़त दे सकता है।

हालांकि सूर्यकुमार यादव ने इसे बड़ा मुद्दा मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम भी पहले यहां खेल चुकी है और हालात भारत जैसे ही हैं। श्रीलंका में खेलना चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी।

Leave a Reply