हिमाचली खबर: India vs England Women’s T20 Series: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। मेगा टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी, जिसे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीरीज में भारतीय टीम अपनी रणनीतियों को परखेगी और खिलाड़ियों को मैच अभ्यास का मौका मिलेगा।

नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल​
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल​

वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय महिला टीम सीधे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन 12 जून को होगा, जहां मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें आमनेसामने होंगी। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 14 जून को खेलेगी और उसके सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की चुनौती होगी। भारतपाकिस्तान मुकाबलों को हमेशा से खास माना जाता है और इस बार भी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर टिकी रहेंगी।

28 मई से शुरू होगी तीन मैचों की टी20 सीरीज

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 30 मई को आयोजित होगा, जबकि तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह श्रृंखला काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि इसके तुरंत बाद खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगे। हालांकि भारत और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मैच भी प्रस्तावित है, लेकिन उसका आयोजन जुलाई में होगा। तब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप समाप्त हो चुका होगा, इसलिए फिलहाल पूरा फोकस टी20 प्रारूप पर रहेगा।

भारत में कब और कितने बजे देख सकेंगे मुकाबले?

इंग्लैंड में होने वाली इस टी20 सीरीज का समय भारतीय दर्शकों के लिए काफी सुविधाजनक रहेगा। तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होंगे। भारत और इंग्लैंड के समय में अंतर होने के कारण फैंस को शाम तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और मैच दिन के समय ही देखे जा सकेंगे। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों का समय अलगअलग रहेगा। भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होने की संभावना है।

इंग्लैंड के खिलाफ यह टी20 सीरीज के लिए सिर्फ एक द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने का सुनहरा अवसर है। टीम प्रबंधन और प्रशंसक दोनों यह देखना चाहेंगे कि खिलाड़ी दबाव की परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करते हैं और मेगा इवेंट से पहले टीम कितनी तैयार नजर आती है।

ICC T20 World Cup 2026 के भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड

, शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, भारतीय फुलमाली, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।