हिमाचली खबर: पुराने सूती कपड़ों का आप क्या करती हैं? अगर इन्हें फेंक देती हैं रूक जाइए आप इन्हें दोबारा घर के कामों में कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। इतना ही नहीं इनसे कई सारी चीजें बना भी सकती हैं। यहां इसी के आइडिया शेयर किए गए हैं, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे अरे वाह ऐसा भी हो सकता है।

कॉटन के कपड़ों का रंग हल्का पड़ जाता है या फैशन बदलने की वजह से लोग उन्हें पहनना बंद कर देते हैं। सूती कपड़े मुलायम, हल्के और आसानी से इस्तेमाल होने वाले होते हैं, इसलिए इन्हें दोबारा इस्तेमाल करना काफी आसान माना जाता है। यहां जानिए पुराने कॉटन कपड़ों को नए तरीके से इस्तेमाल करने के कुछ शानदार आइडियाज।
पुराने कॉटन कपड़ों को इस तरह करें दोबारा इस्तेमाल
किचन कपड़ा बनाएं
किचन में हर दिन साफसफाई की जाती है। ऐसे में आप पुरानी कॉटन टीशर्ट, दुपट्टा या कुर्ते को काटकर किचन साफ करने वाले कपड़े बना सकते हैं। सूती कपड़े पानी और तेल जल्दी सोख लेते हैं। बारबार इस्तेमाल किए जा सकते हैं। डिस्पोजेबल टिश्यू की जरूरत कम होती है।
शॉपिंग बैग तैयार करें
पुराने कॉटन कपड़ों से आप अपने मन मुताबिक शॉपिंग बैग तैयार कर सकते हैं। घर पर कपड़े का बैग सिलना बहुत आसान है। ऐसा करने से प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कम होगा। बाजार जाते समय काम आएगा।
कुशन कवर बनाएं
कॉटन के पुराने कपड़ों से आप कुशन कवर बना सकते हैं। अगर आपके पास प्रिंटेड या रंगीन सूती कपड़े हैं, तो उनसे सुंदर कुशन कवर तैयार किए जा सकते हैं। एक जैसे प्रिंट के अलगअलग टुकड़ों को जोड़कर पैचवर्क डिजाइन भी बना सकते हैं।
हेयर स्क्रंची और हेयर बैंड
कॉटन के रंगबिरंगे कपड़ों से आप हेयर एक्सेसरीज बना सकते हैं। छोटे बचे हुए कपड़ों से यह काम करना बेहद आसान है। ऐसा करने से कम खर्च में नई चीज तैयार हो जाएगी।
गमले का कवर
कॉटन के पुराने रंगीन कपड़ों से आप गमलों को सजा सकते हैं। इसके लिए बस आपको कपड़े को गमले के चारों तरफ लपेटना होगा। फिर रिबन या रस्सी से बांध दें। इससे बालकनी और घर ज्यादा खूबसूरत लग सकता है।
एप्रन तैयार करें
आप पुराने सूती कपड़ों से एप्रन तैयार कर सकते हैं। पुरानी शर्ट या कुर्ते को काटकर किचन एप्रन बनाया जा सकता है। खाना बनाते समय कपड़े खराब होने से बच सकते हैं।
टेबल मैट बनाएं
कॉटन कपड़ों की मोटी लेयर बनाकर डाइनिंग टेबल मैट तैयार किए जा सकते हैं। ब्लॉक प्रिंट या हैंड प्रिंट वाले कपड़े ज्यादा अच्छे लगते हैं।
डोर मैट तैयार करें
पुराने सूती कपड़ों से आप डोर मैट बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको कपड़े की लंबी पट्टियां बनाकर उन्हें गूंथकर सुंदर मैट तैयार करना होगा।


