google-site-verification=9tzj7dAxEdRM8qPmxg3SoIfyZzFeqmq7ZMcWnKmlPIA
Monday, March 20, 2023
CricketIndia

IPL 2023 में आखिरी बार चौके-छक्के मारते नजर आएँगे धोनी, टूर्नामेंट से पहले हुआ बड़ा खुलासा


MS Dhoni : भारतीय टीम के सबसे महान कप्तानों में से एक एम एस धोनी आईपीएल के भई सबसे महान कप्तानों में से एक है।  धोनी की कप्तानी का जैसा जलवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रहा है वैसा ही जलवा आईपीएल में भी रहा है। धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को चार खिताब  जितवाए हैं इसके अलावा उन्होंने CSK को एक बार चैंपियन्स लीग की ट्रॉफी भी दिलाई है।

आईपीएल 2023 (IPL 2023) शुरू होने में अब 2 महीनों से भई कम का वक्त बचा है। सभी फैंस 2023 के आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह ये है कि इस बार ये टूर्नामेंट अपने पुराने रूप की तरह खेला जाएगा। इस बार सभी टीमें अपने आधे मैच अपने घरेलू ग्राउन्ड पर खेलेंगी।फैंस को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आखिरी बार धोनी का जलवा देखने को मिलेगा।

MS Dhoni का ये आखिरी IPL है

MS Dhoni Speaks About His IPL Future After Chennai Super Kings Win Fourth Title | Cricket News

15 अगस्त 2020 को एम एस धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया था। उसके बाद से वह सिर्फ अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के लिए ही क्रिकेट खेलते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था तो कयास लगाए जा रहे थे कि वह आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे लेकिन धोनी ने सबको चौंकाते हुए आईपीएल में खेलना जारी रखा ना सिर्फ उन्होंने खेलना जारी रखा बल्कि आईपीएल का खिताब भी चेन्नई सुपर किंग्स को जिताया।

साल 2021 में जब उन्होंने खिताब जीता था तब मैच के बाद प्रेज़न्टैशन के दौरान दिग्गज कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने आईपीएल से संन्यास को लेके धोनी से सवाल पूछा था। जिसके जवाब में धोनी ने ‘Definately Not’ कहा था। जो कि उस वक्त खूब वायरल हुआ था। लेकिन इस साल का आईपीएल निश्चित तौर पर धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल सीजन है, चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिसियल ने इस बात की तसदीक सीजन से पहले ही कर दी थी।

IPL के महानतम हैं MS Dhoni, रिकॉर्ड्स कहते हैं

As CSK win IPL 2021 for fourth title, a look at all the winners of Indian Premier League finals

एमएस धोनी साल 2008 के आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी थे। धोनी आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको खरीदने के लिए नीलामी में मौजूद सभी टीमों ने बोली लगाई थी। अंत में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6 करोड़ में उन्हें खरीदा था।

धोनी आईपीएल में अबतक 234 मैच खेल चुके हैं इनमें से ज्यादा उन्होंने बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेले हैं। बीच में जब चेन्नई की टीम पर बैन लगा दिया गया था तब धोनी राइज़िंग पुणे सुपर जाइन्ट्स के लिए खेले थे।

बैन के बाद आते ही धोनी ने चेन्नई को खिताब जितवाया था। पिछले सीजन उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा को जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन जडेजा ने कुछ मैचों में कप्तानी करने के बाद वापस से ये जिम्मेदारी धोनी को दे दी थी।

धोनी ने 2010,2011,2018 और 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल चैम्पीयन बनवाया है। इस सीजन आखिरी बार चेन्नई के लिए पीली जर्सी में उतरते हुए धोनी  आईपीएल में अपने आखिरी सीजन का खात्मा भी चेन्नई को खिताब दिलाके ही करना चाहेंगे।



himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply