हिमाचली खबर: IPL 2026 Final GT vs RCB: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साह अपने चरम पर है। रविवार शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताब की जंग होगी। मुकाबला भले ही गुजरात के घरेलू मैदान पर खेला जा रहा हो, लेकिन स्टेडियम और शहर में आरसीबी के समर्थन की भी जबरदस्त झलक देखने को मिल रही है। देश के अलगअलग हिस्सों से पहुंचे प्रशंसक विराट कोहली, रजत पाटीदार और पूरी टीम को समर्थन देने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं। कई फैंस को भरोसा है कि आरसीबी लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहेगी।

अहमदाबाद के अलावा अन्य शहरों में भी आरसीबी को लेकर खासा उत्साह है। महिला प्रशंसकों से लेकर युवा क्रिकेटरों तक, हर वर्ग के फैंस टीम की जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बिहार की राजधानी पटना में भी युवा खिलाड़ियों ने आरसीबी के मौजूदा फॉर्म की सराहना करते हुए टीम को खिताब का प्रबल दावेदार बताया। आरसीबी ने क्वालीफायर1 में गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद की जा रही है।
आरसीबी ही जीतेगी फैंस
भोपाल से आए फैंस ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “आरसीबी अच्छी गेंदबाजी करेगी। हम यहां रजत पाटीदार और विराट कोहली का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने आए हैं कि आरसीबी जीते।”
अहमदाबाद में महिला फैंस के बीच भी आरसीबी के लिए जोरदार समर्थन देखने को मिला। आईएएनएस से बात करते हुए एक महिला प्रशंसक ने कहा, “हम दोनों टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन हमारा झुकाव आरसीबी की तरफ ज्यादा है। मुझे लगता है कि विराट कोहली के साथ, स्कोर शायद 250 तक पहुंच सकता है।”
फाइनल देखने पहुंचे नरेंद्र मोदी की तरह दिखने वाले एक फैन ने कहा, “मैं क्या कहूं? भारत के प्रधानमंत्री जनता के सेवक हैं और उनके कल्याण के लिए काम करते हैं। हर जगह मुझे उनके हमशक्ल के रूप में पहचाना जाता है।”बिहार की राजधानी पटना में भी युवा क्रिकेटरों के बीच आरसीबी को लेकर जोश देखने को मिला। युवा क्रिकेटरों का कहना था कि आरसीबी के बल्लेबाज और गेंदबाज फॉर्म में चल रहे हैं, इसलिए आरसीबी को जीतना चाहिए।
में अपना पहला खिताब जीतने वाली आरसीबी इस सीजन में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची है। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को दूसरे क्वालीफायर में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
IANS इनपुट के साथ


