
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में 59 मैच हो गए हैं, लेकिन अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में प्लेऑफ का एक बर्थ बुक हो सकता है। गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि दोनों मैच हारकर गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में न पहुंच पाएं। यह भी संभव है कि लीग स्टेज समाप्त होने के बाद चार टीमों के 18-18 अंक हों।
आइए जानते हैं आईपीएल 2026 प्लेऑफ का समीकरण
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
मैच बाकी- पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद
आरसीबी प्लेऑफ में जगह बनाने से एक जीत दूर है। उसके 12 मैच में 16 अंक हैं। अगर वह दोनों मैच जीतती है तो शीर्ष-2 में जगह बना लेगी। अगर टीम दोनों मैच हार जाती हैं, तो वह बाहर भी हो सकती है। अगर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स 18 अंक तक पहुंच जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद 18 अंक पहुंच सकता। लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने पर पंजाब किंग्स के 17 अंक हो सकते है। 16 अंक के साथ प्लेऑफ में जाने के लिए आरसीबी को अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
गुजरात टाइटंस
मैच बाकी:कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स
गुजरात टाइटंस लगातार पांच मैच जीती है। अगर वह शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा देती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। गुजरात टाइटंस दोनों मैच हारने पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है। दोनों मैच जीतने पर उसके 20 अंक हो सकते हैं और टॉप-2 में जगह पक्की हो जाएगी। 18 अंक होने पर टॉप-4 में जगह पक्की होगी, लेकिन टॉप-2 में नहीं। उसके अलावा आरसीबी,राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स के 18 अंक हो सकते हैं। अगर गुजरात एक मैच हार जाए,राजस्थान तीनों जीत जाए, आरसीबी पंजाब को हरा दे, लेकिन सनराइजर्स से हार जाए और सनराइजर्स भी चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दे। फिर नेट रनरेट से क्वालिफायर 1 में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद
मैच बाकी: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
दो जीत से सनराइजर्स की प्लेऑफ़ में जगह पक्की हो जाएगी। अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स को हरा देती है और आरसीबी से हार जाती है तो भी वे सिर्फ अंक के आधार पर जगह बना सकती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स में से कोई टीम भी एक से ज्यादा मैच न जीत। अगर चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हार जाती है और आरसीबी को हरा देती है तो अन्या टीमों के भी 16-16 अंक हो सकते हैं। अगर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स एक भी मैच नहीं जीतते हैं और दिल्ली कैपिटल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स कम से कम एक मैच हार जाती है तो सनराइजर्स 14 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है। अगर पंजाब किंग्स 15 अंक तक पहुच जाती है तो 14 अंक होने पर रनरेट पर मामला आ जाएगा।
पंजाब किंग्स
बाकी मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स
पहले 7 मैच में 13 अंक होने के बाद पंजाब किंग्स ने लगातार पांच मैच गंवा दिए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पंजाब किंग्स को राहत पहुंचा दी। वह 17 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वह दोनों मैच जीती तो आरसीबी और सनराइजर्स में से कोई एक टीम का 16 पर ही रुक जाएगी। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। इसके लिए जरूरी है कि राजस्थान और चेन्नई कोई मैच न जीतें। कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली को हरा दे, लेकिन गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस से हार जाए। इससे केकेआर 11 अंक पर रुक जाएगी। राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुर किंग्स 12-12 अंक होंगे। आरसीबी , गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी। इसी तरह से 15 अंक होने पर भी वह अन्य नतीजों पर निर्भर रहेगी।
राजस्थान रॉयल्स
मैच बाकी: दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस
राजस्थान बाकी मैच उन टीमों के खिलाफ खेलता है जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं। तीन जीत से टीम के 18 अंक हो जाएंगे, जिससे क्वालिफिकेशन पक्का हो जाएगा। टॉप दो में जगह बना सकती। 16 अंक के साथ टीम टॉप चार में भी रह सकती है। इसके लिए जरूरी है कि पंजाब किंग्स एक मैच हारे और 15 अंक पर ही रहे। 16 अंक होने पर राजस्थान रनरेट के मामले में आगे रहेगी। 14 अंक होने पर भी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। इसके लिए जरूरी है कि अन्य नतीजे उसके पक्ष में जाएं। पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स कोई मैच न जीतें। दिल्ली और कोलकाता उससे पीछे रहें।
चेन्नई सुपर किंग्स
बाकी मैच: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस
लखनऊ सुपर जायंट्स से हारकर चेन्नई सुपर किंग्स का काम खराब हो गया है। उसके रनरेट पर भी असर पड़ा है। टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है, लेकिन अन्य नतीजे उसके पक्ष में जाने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सनराइजर्स को आरसीबी हरा दे। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स एक से ज्यादा मैच न जीतें हैं। चेन्नई के अलावा अन्य टीमों के 16 अंक होने पर मामला रनरेटपर आ जाएगा। चेन्नई 14 अंक पर प्लेऑफ में पहुंच सकती है अगर पंजाब और राजस्थान एक भी मैच न जीतें। दिल्ली को कोलकाता हरा दे, लेकिन अन्य दो में से एक मैच हार जाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स
बाकी मैच: गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स
कोलकाता नाइट राइडर्स 15 अंक तक पहुंच सकती है। आरसीबी और गुजरात के अलावा सनराइजर्स, पंजाब, राजस्थान और चेन्नई के 16 अंक हो सकते हैं। केकेआर के लिए जरूरी है कि तीन टीमें उससे पीछे रहें। केकेआर 13 अंक के साथ भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। इसके लिए जरूरी है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीते। पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स कोई मैच न जीते। फिर पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में बेहतर रनरेट वाली टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स
बाकी मैच: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स
दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे, लेकिन उसका रनरेट काफी खराब है। दिल्ली कैपिटल्स को चाहिए कि आरसीबी, गुजरात और सनराइजर्स जीतें। पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस हरा दे। ऐसा होने पर दिल्ली कैपिटल्स बगरै रनरेट के फेर में फंसे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
लखनऊ बनाम CSK मैच के बाद अंक-तालिका
सीएसके को लखनऊ के हाथों 7 विकेट से हार मिली और इससे राजस्थान को फायदा हुआ जो अंकतालिका में सीएसके से ऊपर आ गई। लखनऊ के अब 8 अंक हो गए हैं, लेकिन ये टीम अंकतालिका में 10वें स्थान पर ही है।



