इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अनुशासन तोड़ने पर अंगकृष रघुवंशी पर कड़ी कार्रवाई की है। कोलकाता नाइट राइडर्स के इस युवा बल्लेबाज पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

अंगकृष रघुवंशी पर IPL ने ठोका 20% मैच फीस जुर्माना, गुस्से में बल्ला और हेलमेट फेंकने पर हुई कार्रवाई
अंगकृष रघुवंशी पर IPL ने ठोका 20% मैच फीस जुर्माना, गुस्से में बल्ला और हेलमेट फेंकने पर हुई कार्रवाई

अंगकृष रघुवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में आउट होने के बाद गुस्से में अपना बल्ला और हेलमेट फेंक दिया था। मैच के दौरान हुई इस घटना को आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी को सजा भुगतनी पड़ी।

विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को आईपीएल के मैच नंबर 38 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खिलाड़ियों और टीम पदाधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘अंगकृष रघुवंशी को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह मैच के दौरान ‘क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्चर और फिटिंग का गलत इस्तेमाल’ करने संबंधित है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘यह घटना पांचवें ओवर में हुई, जब ‘फील्ड में बाधा डालने’ के कारण आउट दिए जाने के बाद अंगकृष रघुवंशी ने गुस्से में अपने बल्ले को बाउंड्री कुशन पर मारा और उसके बाद उसी तरह अपना हेलमेट डगआउट में फेंक दिया।’’

केकेआर ने एलएसजी को सुपर ओवर में हराया

अंगकृष रघुवंशी ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी की सजा स्वीकार कर ली। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की बात करें तो मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में आया और अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली केकेआर ने जीत हासिल की।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। मैच सुपर ओवर में चला गया।

सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना पाई LSG

सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स तीन गेंद में एक रन ही बना पाई और दो विकेट गंवा दिये। सुनील नरेन ने निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम को आउट किया। रिंकू सिंह ने प्रिंस यादव की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर केकेआर को जीत दिला दी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक सात मैच खेले हैं। इसमें उसने तीन में जीत हासिल की है, जबकि चार में हार का सामना किया है। उसके छह अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अब तक सात मैच खेले हैं। इसमें उसने पांच में जीत हासिल की है, जबकि दो में हार झेली है। उसके 10 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।