हर किसी की त्वचा एक जैसी नहीं होती. किसी की स्किन ड्राई होती है, तो किसी की ऑयली या कॉम्बिनेशन. इसी वजह से स्किन की देखभाल का तरीका भी अलगअलग हो सकता है. आजकल बाजार में कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन उन्हें लेकर लोगों के मन में कई सवाल भी रहते हैं. खासकर ऑयली स्किन वाले लोग अक्सर यह समझ नहीं पाते कि उनकी त्वचा के लिए कौनसा प्रोडक्ट सही रहेगा और किसे अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए.

वालों के बीच मॉइस्चराइजर को लेकर काफी भ्रम रहता है. कई लोगों को लगता है कि उनकी त्वचा पहले से ही ऑयली है, इसलिए मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं है. वहीं कुछ लोग बिना अपनी स्किन टाइप समझे कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि स्किन की देखभाल बेहतर तरीके से की जा सके. आइए जानते हैं कि क्या ऑयली स्किन वालों को भी मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए.

क्या ऑयली स्किन वालों को भी मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए?

के अनुसार, ऑयली स्किन होने का मतलब यह नहीं है कि त्वचा को मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती. चेहरे की सफाई करने या मुंहासों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ प्रोडक्ट त्वचा को रूखा और सेंसिटिव बना सकते हैं. ऐसे में मॉइस्चराइजर त्वचा की नमी बनाए रखने और उसकी सुरक्षा करने में मदद करता है. अगर त्वचा की नमी कम हो जाए, तो कुछ लोगों में त्वचा इसकी भरपाई के लिए और ज्यादा तेल बना सकती है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

इसलिए ऑयली स्किन वालों के लिए भी जरूरत के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, इसे अपनी स्किन टाइप और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए. अगर बारबार मुंहासे निकलते हैं या त्वचा से जुड़ी कोई समस्या बनी रहती है, तो किसी स्किन डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है.

ऑयली स्किन के लिए कैसा मॉइस्चराइजर चुनें?

ऑयली स्किन वालों को ऐसा मॉइस्चराइजर चुनना चाहिए जो हल्का हो और त्वचा पर चिपचिपाहट न छोड़े. ऐसे प्रोडक्ट बेहतर माने जाते हैं जिन पर ऑयलफ्री और नॉनकॉमेडोजेनिक लिखा हो, क्योंकि ये स्किन पोर्स के बंद होने की संभावना कम करते हैं. जेलबेस्ड या हल्के लोशन वाले मॉइस्चराइजर भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो तेज खुशबू या ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट से बचें. नया मॉइस्चराइजर खरीदने से पहले अपनी स्किन की जरूरत को समझना और जरूरत पड़ने पर स्किन डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहता है.

मॉइस्चराइजर लगाने का सही तरीका क्या है और किन गलतियों से बचें?

चेहरा साफ करने के बाद हल्की नमी रहने पर मॉइस्चराइजर लगाना बेहतर माना जाता है. इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर थोड़ी मात्रा में धीरेधीरे फैलाएं. जरूरत से ज्यादा मॉइस्चराइजर लगाने से बचें और दिन में बारबार नया प्रोडक्ट बदलने की आदत न रखें.

बिना चेहरा साफ किए मॉइस्चराइजर लगाने से भी बचना चाहिए. अगर किसी प्रोडक्ट से जलन, खुजली या मुंहासे बढ़ने लगें, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें.