ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता Mini ने भारतीय बाजार में अपनी नई Cooper Convertible Stardust Edition लॉन्च कर दी है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इस खास एडिशन की एक्सशोरूम कीमत ₹62.90 लाख रखी गई है. कंपनी इस कार को कम्पलीटली बिल्ट यूनिट के रूप में भारत लेकर आई है. इसकी बुकिंग Mini India की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए शुरू हो चुकी है और कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है. यह कार उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है जो लग्जरी, स्टाइल और शानदार ड्राइविंग का अनुभव एक साथ चाहते हैं.

स्टाइलिश डिजाइन बनाता है सबसे अलग

मिनी कूपर कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन की सबसे खास बात इसका स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे कलर है, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देता है. इसके साथ वाइब्रेंट सिल्वर फिनिश वाले ORVM, 18इंच JCW रैले स्पोक अलॉय व्हील्स और ब्लैक कलर की इलेक्ट्रिक सॉफ्ट रूफ दी गई है. इस रूफ पर यूनियन जैक का खास डिजाइन भी बनाया गया है, जिससे कार का लुक और प्रीमियम हो जाता है.

सिर्फ 18 सेकेंड में खुल जाएगी छत

इस कार की मजेदात बाय ये है कि इसकी इलेक्ट्रिक सॉफ्ट रूफ है. यह छत सिर्फ 18 सेकेंड में खुल जाती है, जबकि इसे बंद होने में 15 सेकेंड का समय लगता है. दिलचस्प बात यह है कि कार की छत 30 किमी/घंटा की रफ्तार तक चलते हुए भी खोली या बंद की जा सकती है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। अगर पूरी छत खोलने का मन न हो, तो इसमें 40 सेंटीमीटर का सनरूफ मोड भी दिया गया है, जिससे खुली हवा का आनंद लिया जा सकता है. रूफ खुली होने पर कार में 160 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि रूफ बंद होने पर यह बढ़कर 215 लीटर हो जाता है.

केबिन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

कार का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम बनाया गया है. इसमें गोल हाईरिजॉल्यूशन OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो MINI Operating System 9 पर काम करता है. इसके अलावा कार में कई लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं, जैसे स्पोर्ट्स सीट्स, रीसाइकिल सिंथेटिक लेदर अपहोल्स्ट्री, हेडअपडिस्प्ले, हरमन साउंड सिस्टम और एडवास डिजिटल कंट्रोल सिस्टम दिया गया है. ये सभी फीचर्स ड्राइविंग को और ज्यादा आरामदायक और प्रीमियम बनाते हैं.

दमदार इंजन और शानदार स्पीड

मिनी कूपर कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन में 2.0लीटर ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 204 हॉर्सपावर की ताकत और 300 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन के साथ 7स्पीड स्टेप्ट्रोनिक स्पोर्ट ड्यूलक्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 6.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 240 किमी/घंटा है.