White Clothes Cleaning Tips :सफेद कपड़े पर्सनेलिटी में चारचांद लगा देते है। लेकिन इन्‍हें पहनने पर एक ही दिक्‍कत होती है कि कहीं कोई दाग ना लग जाए। खास तौर पर हल्दी, चाय या कॉफी के दाग। ये ऐसे दाग हैं, जो आसानी से नहीं छूटते। केवल हल्‍दी ही नहीं बल्कि पसीना या स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी कपड़ों पर पीले दाग छोड़ देते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे आसान और असरदार उपाय, जो सफेद कपड़ों को फिर से चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं।

सफेद कपड़ों के दाग साफ करने के टिप्स

बेकिंग सोडा और गुनगुने पानी के इस्तेमाल

बेकिंग सोडा से हल्के और मध्यम दाग हटाने में काफी उपयोगी माना जाता है। एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़ों को 30 से 40 मिनट तक भिगो दें। इसके बाद सामान्य डिटर्जेंट से धो लें। इससे दाग हल्के होने के साथ कपड़ों की बदबू भी कम हो सकती है।

नींबू का रस और धूप का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड दाग हटाने में मदद करता है। दाग वाले हिस्से पर ताजा नींबू का रस लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को हल्के हाथों से रगड़कर धो लें और धूप में सुखाएं। प्राकृतिक धूप सफेद कपड़ों की चमक बढ़ाने में भी सहायक होती है।

सफेद सिरका से दूर करें पसीने के पीले निशान

सफेद सिरका पसीने के पीले दाग और दुर्गंध कम करने में मदद कर सकता है। आधा कप सफेद सिरका पानी में मिलाकर कपड़ों को कुछ देर भिगो दें। इसके बाद सामान्य तरीके से धो लें। यह तरीका कॉलर और अंडरआर्म्स के दाग के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

 

दाग लगते ही तुरंत करें सफाई

किसी भी दाग को हटाने का सबसे आसान तरीका है कि उसे सूखने न दें। चाय, कॉफी या सॉस गिरते ही साफ कपड़े या टिश्यू से अतिरिक्त तरल सोख लें। इसके बाद हल्के डिटर्जेंट से तुरंत साफ करें। ताजा दाग हटाना पुराने दागों की तुलना में कहीं आसान होता है।

ब्लीच का इस्तेमाल सोचसमझकर करें

बहुत के लिए कपड़ों के केयर लेबल के अनुसार ऑक्सीजनआधारित ब्लीच का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि हर फैब्रिक पर ब्लीच सुरक्षित नहीं होता, इसलिए पहले किसी छिपे हिस्से पर टेस्ट जरूर करें। जरूरत से ज्यादा ब्लीच कपड़े के रेशों को कमजोर भी कर सकता है।