Muzaffarpur Crime News: 19 सितंबर 2026, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गयी और दोनों आंखें फोड़ दिये गए. खून से लथपथ उसकी लाश किराए मिली है. आरोप है लिवइन पार्टनर ने ही मजदूर युवक की जान ली है.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी रोड नंबर-6 का है. वारदात 18 सितम्बर की है. मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र निवासी विलास पासवान के पुत्र उपेंद्र पासवान के रूप में हुई है. शुक्रवार सुबह उपेंद्र पासवान की लाश किराए के मकान से मिली है.

पत्नी और चार बच्चे को छोड़कर भागा

जानकारी के मुताबिक़, उपेंद्र पासवान टेंट हाउस में मजदूरी करता था. उपेंद्र की पहले शादी हो चुकी थी और उसके चार बच्चे हैं. उसका मीनापुर इलाके की एक महिला से अफेयर चलता था. जो कि शादीशुदा है और दो बच्चों की माँ है. करीब चार महीने पहले वह महिला के साथ भाग गया था और किराए के मकान में रहने लगा था. प्रेमिका के बच्चे भी उसी के साथ रह रहे थे.

खून से लथपथ मिली लाश

18 सितंबर की सुबह दूध देने वाला व्यक्ति रोज की तरह मकान में पहुंचा. उसने उपेंद्र पासवान के कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद उसने दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए. अंदर उपेंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा था.

आंखे निकाल कर बेड के नीचे रखा

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो देखा उपेंद्र की दोनों आंखे निकाल कर बेड के नीचे रख दी थीं. मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मोबाइल कॉल डिटेल चेक किये जा रहे हैं.

दुसरी पत्नी और बच्चों पर ह्त्या का शक

मृतक के परिजनों ने दुसरी पत्नी और बच्चों पर ह्त्या का शक जताया है. वारदात के बाद से तीनो फरार है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा.