Juice for Diabetes Patients: क्या आपको डायबिटीज है या फिर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है? अगर हां, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

डायबिटीज पेशेंट्स‍‍ के लिए फायदेमंद जूस, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर, जानिए पीने का सही तरीका!
डायबिटीज मैनेजमेंटImage Source : FREEPIK

डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज को काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आज हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर एक ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जिसे पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

सेहत के लिए वरदान जूस- आयुर्वेद के मुताबिक खीरा, टमाटर और करेले का जूस डायबिटीज पेशेंट्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। अगर आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं, तो आपको सुबह-सुबह खाली पेट पोषक तत्वों से भरपूर खीरा, टमाटर और करेले का जूस पीना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खून में ग्लूकोज के स्तर को कम करने के लिए इस जूस का सेवन किया जा सकता है।

कैसे बनाएं जूस- इस जूस को बनाने के लिए आपको एक खीरा, एक छोटा बीज निकला हुआ करेला और एक टमाटर की जरूरत पड़ेगी। तीनों चीजों को अच्छी तरह से धो लीजिए। अब आपको ब्लेंडर में इन तीनों चीजों के साथ आधा गिलास पानी एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना है। इस जूस को छानकर गिलास में निकाल लीजिए और इस जूस के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप काला नमक, नींबू का रस या फिर काली मिर्च पाउडर मिला सकते हैं।

पीने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं- खीरा, टमाटर और करेले का जूस पीना हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए इस जूस का सेवन किया जा सकता है। क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो इस जूस में मौजूद तत्व मोटापे से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें