Featured Image

इंजीनियर से रैपिडो ड्राइवर बने शख्स की कहानी वायरलImage Credit source: X/@rapidoapp_

आज के समय में अच्छी खासी डिग्री और नौकरी पाना ही हर युवा का सपना होता है. लेकिन क्या हो जब कोई इंसान अपनी 40 हजार रुपए महीने की इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर बाइक टैक्सी चलाने लगे ? झारखंड की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसकी मुलाकात एक ऐसे रैपिडो ड्राइवर से हुई जिसकी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

40,000 रुपए की नौकरी को कहा अलविदा

वायरल पोस्ट के मुताबिक, झारखंड में एक महिला सफर के दौरान रैपिडो बाइक पर बैठी थी. 198 रुपए की उस छोटी सी राइड के दौरान ड्राइवर ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर महिला हैरान रह गई. ड्राइवर ने बताया कि उसने कुछ समय पहले एक कंपनी में इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी थी, जहां उसे हर महीने 40,000 रुपए मिलते थे.

हर महीने 1.2 लाख रुपये की कमाई!

जब महिला ने ड्राइवर से उसकी रोज की कमाई पूछी, तो उसका जवाब सुनकर वह हैरान रह गई. ड्राइवर ने बताया कि वह एक दिन में करीब 4,000 रुपए तक कमा लेता है. अगर इसका हिसाब लगाएं तो महीने की कमाई 1 लाख से 1.2 लाख रुपए के बीच होती है. इतनी ज्यादा कमाई सुनकर महिला सोच में पड़ गई कि आखिर एक इंजीनियर ने बाइक चलाने का काम क्यों चुना.

परिवार की जरूरतें और होमटाउन का प्यार

ड्राइवर ने अपनी इस बड़ी जॉब शिफ्ट के पीछे की असली वजह बताई. उसका कहना था कि 40,000 रुपए की सैलरी उसके परिवार का खर्च उठाने के लिए काफी नहीं थी. महंगाई के इस दौर में उस सैलरी से गुजारा करना मुश्किल हो रहा था. इसके बजाय उसने ऐसा रास्ता चुना जिससे उसे बेहतर पैसे मिले और सबसे बड़ी बात वह अपने होमटाउन में रहकर ही अपने परिवार के साथ वक्त बिता सके.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है. अक्सर समाज में बड़ी कॉर्पोरेट नौकरी और बड़े पद को ही सफलता माना जाता है. किसी के लिए समाज में इज्जत मायने रखती है, तो किसी के लिए परिवार की जरूरतें और मन की शांति ज्यादा जरूरी है. लेकिन इस ड्राइवर की कहानी ने दिखा दिया कि हर किसी के लिए सफलता का मतलब अलग-अलग हो सकता है.

Today, I booked a Rapido bike ride for ₹198. The Rapido rider arrived, I told him the OTP, and as he started the bike, our conversation began along the way.

During the conversation, I asked him a few questions, and his answers left me surprised.

Me: Brother, how much do you earn in a day?

Rapido Rider: Sister, I earn up to ₹4,000 a day.

Me: What, brother! Do you earn only ₹4,000 in a month?

Rapido Rider: Oh no, sister! Im telling you my daily earnings.

And then, what I heard next…1/2

— Neend Ki Rani 😴 (@Neend_Ki_Rani) October 17, 2026