Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में एक गरीब महिला को 47,063 रुपये का भारी भरकम बिजली बिल मिला. हैरानी की बात तो ये है कि महिला ने एक झोपड़ी में रहती है. उसके बावजूद महिला को इतना ज्यादा बिजली बिल आया. ये मामला प्रदेश के कोनासीमा जिले के एक इलाके का बताया जा रहा है. महिला को मिला बिजली का बिल इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

राज्य के ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रविकुमार इस अपनी प्रतिक्रिया दी है. ऊर्जा मंत्री ने इस मामले में अधिराकियों को जांच करने और महिला को न्याय दिलाने का आदेश दिया है. गोट्टीपति रविकुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए टीवी 9 को पीड़ित के इस मुद्दे को उनके ध्यान में लाने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को जांच निर्देश दे दिए गए हैं.

स्थानीय स्तर के साथ पर बहस और चर्चा का विषय बना बिल

मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच करने और पीड़ित को न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार, कोनासीमा जिले के एक इलाके में रहने वाली गरीब अकेली महिला जयलक्ष्मी को बिजली का भारीभरकम बिल मिला है. जयलक्ष्मी का 47,063 रुपये का बिल स्थानीय स्तर के साथ पर बहस और चर्चा का विषय बन गया है.

अधिकारी कर रहे हैं मामले की जांच

सामान्य जीवन जीने वाली महिला को इतना बड़ा बिजली बिल मिलने से अधिकारियों का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित हुआ है. 47,063 रुपये का बिल क्यों आया? क्या मीटर रीडिंग में कोई गलती हुई? क्या कोई बकाया है? या बिजली की खपत से संबंधित कोई और समस्या है? अधिकारियों की जांच के बाद ही सवालों का जबाव मिल सकेगा. फिलहाल अधिकारी जांच कर रहे है.

बता दें कि ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रविकुमार ने आंध्र प्रदेश में बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता संबंधी समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने अधिकारियों को लोगों को बिजली सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की सलाह दी.