हिमाचली खबर: UP Police Constable Exam 2026 Latest Update: उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. 8, 9 और 10 जून को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए ग्रेटर नोएडा में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर करीब 42 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जांच के दौरान कलावा और मंगलसूत्र उतारने की अनिवार्यता नहीं होगी. वहीं, स्मार्ट गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन और अन्य संदिग्ध उपकरणों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
कैसे होगी निगरानी?
इस बार परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस मिलान और लाइव सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था रहेगी. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एजेंसियां और अधिकारी अलर्ट रहेंगे. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी.
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. वहीं, अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा, ताकि जांच प्रक्रिया समय से पूरी हो सके.
मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे टीचर
सुरक्षा को देखते हुए परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षक और कर्मचारी केंद्र के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे. परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी. जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की तैयारी की गई है.
परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारी और शिक्षक केंद्र के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा पाएंगे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जाएगी.



