Karwa Chauth: पत्नी बन रही थी तेज तो पति ने भी दिखाया अपना दिमाग, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

आज करवा चौथ मनाया जा रहा है और इस दिन आपको सोशल मीडिया पर करवा चौथ से जुड़े भर-भर के पोस्ट देखने को मिलेंगे। वहीं न्यूज की बात करें तो तमाम आर्टिकल्स में आपने पढ़ा होगा कि करवा चौथ क्यों मनाया जाता है, इसका क्या महत्व है और इसे कहां के लोग करते हैं तो हम आपको वही सेम चीज नहीं बताएंगे। इस खबर में हम आपको कुछ नया और मजेदार बताएंगे और साथ में उसका वीडियो भी दिखाएंगे। अभी करवा चौथ के थीम पर एक मजेदार वीडियो बनाया गया है जो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या मजेदार है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पत्नी पहले तो छलनी से चांद देखती है और इसके बाद वो अपने पति को छलनी से देखती है। असली खेल इसके बाद शुरु होता है। महिला फोन से अपने पति के पैर की फोटो क्लिक कर लेते ही और फिर फोटो में पति के पैर छू लेती है। इसके बाद पति भी बताता है कि उसके पास भी दिमाग है और वो पीछे नहीं हटेगा। वो भी फोन में ही एक हार की फोटो उसे दिखा देता है जो तोहफे की जगह होता है। अब यह देख उस महिला का चेहरा ही उतर जाता है। मजाकिया तौर पर बनाया गया वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में ‘करवा चौथ 2025’ लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा भी है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो गजब है। दूसरे यूजर ने लिखा- मॉर्डन प्रॉब्लम्स को मॉर्डन सॉल्यूशन की ही जरूरत होती है। तीसरे यूजर ने लिखा- जैसे को तैसा। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत सही रे बाबा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

-

Leave a Reply