पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना ​​है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
बीते जमाने के विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना ​​है कि रोहित के साथ पारी का आगाज करने वाले शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे मध्य क्रम को और मजबूती मिलेगी।

इंजीनियर ने पीटीआई से कहा, ‘‘आदर्श स्थिति शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी की है। गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मेरे विचार से गिल इस समय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसलिए गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘गिल गेंद को हवा में उठाकर नहीं मारते हैं। इसके अलावा वनडे में बाएंदाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन आदर्श रहेगा। मेरा मानना है कि रोहित को टीम में रहना चाहिए और उन्हें सूर्यवंशी के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए।’’

इंजीनियर ने कहा, ‘‘सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने के लिए आदर्श खिलाड़ी है। विराट कोहली तीसरे और गिल चौथे नंबर
नंबर पर आ सकते हैं। इससे भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत हो जाएगी।’’
सूर्यवंशी ने जिंबॉब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

इंजीनियर ने कहा कि इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को वनडे टीम में शामिल करने का यह उपयुक्त समय है।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सूर्यवंशी को भारत की वनडे टीम में शामिल करने का यही सही समय है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग वनडे और टी20 में इतना अंतर क्यों करते हैं। वह रन बना रहा है और उसमें पारी की शुरुआत करने का आत्मविश्वास भी है।