क्या आप जानते हैं कि किडनी शरीर का वो जरूरी अंग है जिस पर पूरा फिल्टर सिस्टम डिपेंड होता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि दिनभर में हमारी किडनी करीब 180 से 200 लीटर खून को फिल्टर करती है. इनका काम भले ही न नजर आए लेकिन अगर ये बीमार है तो शरीर कई बीमारियों या हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार बन जाता है.

किडनी के जरिए हमारे शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और फ्लूइड सिस्टम बैलेंस हो पाता है. इस तरह आपका बीपी भी ठीक रहता है. इसलिए ये जरूरी है कि हमें इनका भी बेहतर ख्याल रखना चाहिए.

किडनी की सेहत अगर बिगड़ी है तो शरीर में प्रोटीन बढ़ने लगता है. बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते हैं और बॉडी कम उम्र में ही बीमारियों का घर बनने लगती है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप किन आदतों को अपनाकर अपनी किडनी की हेल्थ को दुरुस्त और मजबूत बना सकते हैं.

रोजाना सैर है जरूरी

कुछ मिनट की सैर भी आपके वजन और ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में बहुत काम आ सकती है. रोजाना किसी न किसी तरीके से अपने शरीर को फिजिकली एक्टिव बनाएं. चाहे स्वीमिंग करें या फिर ब्रिस्क वॉक. कई रिसर्च बताती हैं कि 30 मिनट की सैर भी बॉडी पार्ट्स को हेल्दी रखने में अहम रोल निभाती है.

शुगर वाली चीजें

क्या आप जानते हैं कि किडनी फेलियर का एक बड़ा कारण डायबिटीज है. लंबे टाइम तक अगर ब्लड शुगर का लेवल हाई रहे तो ये एक जहर का काम करता है. इस वजह से किडनी की सेहत भी बिगड़ती है. इसलिए आप जो मीठा खा रहे हैं उसे थोड़ा कम करें. इसके अलावा इसके इंटेक पर खास ध्यान दें.

ब्लड प्रेशर पर फोकस

क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से भी किडनी की कार्यक्षमता पर एक्स्ट्रा प्रेशर आता है. अपने ब्लड प्रेशर को बीचबीच में चेक करने की आदत डालें. अगर ये लगातार हाई रहता है तो स्ट्रेस को मैनेज करें और डॉक्टर से इसे कम करने की दवा या सलाह जरूर लें.

साबुत चीजें खाएं

क्रैश डाइट के बजाय अच्छे खानपान पर फोकस करें. सब्जियां, साबुत अनाज और दालों से मिलने वाले प्रोटीन का इंटेक करें. देसी तरीके से खाने से आपका मेटाबॉलिज्म ट्रैक पर रहता है और मोटापे से बचत होती है. ये किडनी को बड़ी मुसीबतों से बचाने का सबसे आसान तरीका है.

कम नमक खाना है जरूरी

किडनी की हेल्थ पर सबसे ज्यादा बुरा असर ज्यादा नमक खाने की आदत डालती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक नमक में मौजूद सोडियम आपके शरीर में पानी के बैलेंस को बनाए रखने वाली किडनी पर दोगुनी मेहनत का प्रेशर बनाता है. इस वजह से ब्लड प्रेशर हाई होने लगता है. नमक की जगह लहसुन, हर्ब्स और नींबू के रस के इस्तेमाल की कोशिश करें. प्रोसेस्ड फूड्स में भी सोडियम होता है इसलिए इनसे भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए.