हिमाचली खबर: गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए आराम और मौजमस्ती का समय होता है। लेकिन इस समय का सही इस्तेमाल किया जाए तो यह उनके ग्रोथ और कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकता है। आजकल कई पैरेंट्स बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समर हॉलीडे के दौरान बच्चों को ऐसी एक्टिविटीज सिखाई जाए, जो उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा सके।

पढ़ने या नई भाषा सीखना
छुट्टियों के दौरान बच्चों को किताबें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए जो उनके लिए फायदेमंद हो सकती है। कहानी की किताबें, मैग्जीन या बच्चों के पसंदीदा विषयों से जुड़ी किताबें पढ़ने से उनकी भाषा और सोचने की क्षमता विकसित होती है। इसके अलावा बच्चे नई भाषा या बेसिक शब्द भी सीख सकते हैं। इससे उनका ज्ञान और नई चीजों को लेकर उत्साह बढ़ता है।
आउटडोर गेम्स
बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी के लिए आउटडोर गेम्स जरूरी माने जाते हैं। साइकिंग, बैडमिंटन, स्विमिंग या योग जैसी एक्टिविटीज बच्चों को एक्टिव रखने के साथसाथ उनकी फिटनेस भी बेहतर बनाती है। इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और टीमवर्क की भावना भी विकसित होगी। लंबे समय तक टीवी या मोबाइल देखने की आदत को कम करने का यह अच्छा तरीका है।
DIY एक्टिविटीज
समर वेकेशन में बच्चों को छोटीछोटी DIY एक्टिविटीज सिखाई जा सकती हैं। इससे बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ती है और वे नई चीजें को सीखते हैं। क्राफ्ट, पेंटिंग और हैंडमेड प्रोजेक्ट्स जैसी एक्टिविटीज बच्चों को व्यस्त रखने के साथ उनकी सोचने की क्षमता बढती है।
कम्युनिकेशन स्किल्स
बच्चों में कम्युनिकेशन स्किल्स विकसित करना जरूरी होता है जो आगे चलकर भी उनके काम आता है। अगर आपका बच्चा शर्माता है तो उसे कहानी सुनाने, कविता बोलने या परिवार के सामने कुछ एक्टिविटिज करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इससे उनके बोलने की क्षमता बढ़ेगी और लोगों के सामने बात करने का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ऐसे में आप घर पर ही डिबेट, ड्रामा या ग्रुप एक्टिविटीज करवा सकते हैं।
रुचियों का रखें ध्यान
समर वेकेशन ऐसा समय होता है जिसमें आप बच्चों को कई नई चीजें सीखा सकते हैं। स्कूल में व्यस्त रहने के दौरान बच्चे सिर्फ पढ़ाई ही कर पाता हैं। ऐसे में आप छुट्टियों के दौरान उन्हें गिटार बजाना, कोडिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, पेंटिंग, या नई भाषा सीखा सकते हैं। इस तरह की चीजें उन्हें भविष्य में बहुत मदद करेंगी।
इस समर वेकेशन बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखें और उनको कुछ प्रोडक्टिव चीजें सिखाएं। इससे उनके दिमाग का विकास होगा और वे ज्यादा चीजें सीखने में मन लगा पाएंगे। छुट्टियों में उनके साथ समय बिताएं और उन्हें किसी ऐतिहासिक जगह घुमाते हुए जगहों से जुड़े इतिहास के बारे में बताएं। जिससे आपका बच्चा भीड़ में भी अलग पहचान बना सके।



