जुलाई का आधा महीना निकल चुका है। हर किसी के मन में यह जिज्ञासा होती है कि यह महीना उनके नौकरी, करियर और व्यापार आदि किस दिशा में आगे बढ़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों की चाल हमारे कामकाजी जीवन को गहराई से प्रभावित करती है। इस महीने ग्रहों की स्थिति हर एक राशि के लिए अलगअलग संकेत बना रही है। जो यह तय करता है कि यह महीना किसके लिए संघर्षों भरा रहेगा और किसके लिए सफलता की नई राह खोलेगा। आइए जानते हैं जुलाई का महीना मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए नौकरी और व्यापार आदि के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि

जुलाई के महीने में शनि का साथ मजबूत नहीं होगा। लेकिन बुध की मदद से कुछ कामों में राहत मिल सकती है। विदेश से जुड़े बिजनेस वाले लोगों के लिए स्थिति बेहतर रहेगी। महीने के अंत में शनि के वक्री होने से थोड़ी रुकावट आ सकती है। लेकिन गुरु का साथ औसत परिणाम देने में सहायता करेगा। मेष राशि के लोगों को बिजनेस में जोखिम लेने से बचना चाहिए। नौकरी में मेहनत बढ़ेगी और खासकर फील्ड वर्क से जुड़े लोगों को इसका फायदा मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीना करियर में राहत भरा हो सकता है। शनि की स्थिति मजबूत होने से मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बिजनेस में बुध का सहयोग रहेगा, बस जल्दबाजी और गुस्से से बचें। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। हालांकि बीचबीच में थोड़ी बहुत अड़चने आ सकती हैं।
मिथुन राशि
इस महीने गुरु आपके पक्ष में होगा। महीने के आखिरी 15 दिनों में थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नतीजे अनुकूल रहेंगे और व्यापार में कुछ नया करने से बचना चाहिए। नौकरी में जल्दबाजी और गुस्सा करने से बचें। संयम बनाए रखना जरूरी है। ईमानदारी और लगन से काम करने वाले लोगों को अच्छा फल मिलेगा।
कर्क राशि
इस महीने कर्क राशि के लोगों को मंगल का साथ मिलेगा। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। मेहनत रंग लाएगी, वहीं शनि की दृष्टि के कारण जल्दबादी करने से बचना चाहिए। व्यापार में परिणाम औसत से बेहतर रह सकते हैं। कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें। नौकरी के मामले में यह महीना अनुकूल है। हालांकि आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे।
सिंह राशि
शुक्र और मंगल का साथ रहने से समय आपके पक्ष में रहेगा। वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो सकती है। लास्ट में नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। व्यापार में नया जोखिम न लें। नौकरी के लिए महीने का पहले 15 दिन अनुकूल रहेंगे।
कन्या राशि
बुध का गोचर कन्या राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी इस महीने राहत रहेगी। बिजनेस में गुरु का साथ लाभकारी रहेगा। हालांकि बड़ा रिस्क लेने से बचें। समझदारी से लिए गए फैसले अच्छा रिजल्ट देंगे। राहु और सूर्य के कारण नौकरी में काफी हद तक अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए बुध की स्थिति थोड़ी कमजोर होगी। लेकिन गुरु का साथ मिलने से स्थिति राहत देती रहेगी। 16 जुलाई के बाद सूर्य का साथ फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में नया रिस्क लेने से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि
महीने का पहला हिस्सा करियर के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। जुलाई का आधा महीना गुजर जाने के बाद कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि नौकरी में वादविवाद की स्थिति से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस महीने का दूसरा हिस्सा बेहतर परिणाम देगा।
धनु राशि
इस महीने व्यापारव्यवसाय में बुध की स्थिति अच्छे परिणाम ला सकती है। नया निवेश करने से बचना चाहिए। रिस्क से थोड़ा दूरी बनाकर रखना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। मंगल का गोचर आपके पक्ष में अच्छे रिजल्ट लाने का काम करेगा। शनि के कारण बीचबीच में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
मकर राशि
शुक्र की स्थिति बेहतर होने से कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी। बड़ेबुजुर्गों की सलाह व्यापार में फायदेमंद रहेगा। बुध का सहयोग मिलेगा, लेकिन 16 जुलाई के बाद सूर्य की स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि
इस महीने मंगल की स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में उतारचढ़ाव बना रह सकता है। लेकिन बड़ा नुकसान होने से बचाव होगा। बिजनेस में किसी भी तरह का खतरा लेने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के लिए बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत रहेगी।
मीन राशि
बृहस्पति की मजबूत स्थिति कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम दिलाएगी। भाग्य के स्वामी मंगल का सहयोग मिलेगा। व्यापार में बुध की स्थिति फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर महिला सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति से बचना चाहिए।



