Haryana News: हरियाणा में फरीदाबाद के तीगांव में रविवार को गुर्जर सभा हरियाणा और 84 पाल की महापंचायत आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हरे राम चंदिला ने की. इसमें पलवल, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस महापंचायत में शादीविवाह में फिजूलखर्ची रोकने और सदगी अपनाने का संकल्प लिया गया. महापंचायत में मंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.

उन्होंने दिखावे की बजाय बच्चों की उच्च शिक्षा पर ध्यान देने, बेटियों के जन्म पर खुशी मनाने और अपनी बेटी की शादी सीमित रखने और भतीजे की शादी में सिर्फ एक रुपये लेने का ऐलान किया. महापंचायत में भात में अधिकतम 21, सगाईलग्न में 31, माढ़ा झांकने में 11 और बारात में 200 लोगों के आने की सीमा तय की गई. इतना ही नहीं गोद भराई और प्रीति भोज बंद करने का फैसला लिया गया.

पलवल की पंचायतों में लिया गया ये फैसला

इसके अलावा शादी के कार्ड सिर्फ 100 तक रखने, डिजिटल कार्ड अपनाने और गाड़ियों के लेनदेन पर रोक की सहमति बनी. विवाह में शराब, आतिशबाजी और ट्रांसपोर्ट पर भी पांबदी लगाई गई. वहीं पलवल में पाल बघेल गड़रिया समाज और पंजाबी समाज की पंचायतों में समाजिक कुरीतियों को खत्म करने के महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

मृत्यु भोज की जगह श्रद्धांजली सभा होगी आयोजित

दोनों समाज से शादीविवाह में सादगी अपनाने, शराब, डीजे और दिखावे पर रोक लगाने तथा युवाओं को नशे, जुए से दूर रखने पर जोर दिया. गरड़िया समाज की महापंचायत में बारात में 51 और अन्य रस्मों में 11 लोग के जाने का फैसला लिया गया. मृत्यु भोज की जगह श्रद्धांजली सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. पंजाबी समाज में मृत्यु भोज में शामिल न होने का फैसला किया गया, ताकि शोकाकुल परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े.