हिमाचली खबर: पटना के मशहूर शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके कोचिंग संस्थान में हुई हिंसा और कथित फायरिंग मामले में पुलिस ने उनके दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं खान सर को भी नामजद आरोपी बनाते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की आशंका को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. इस बीच खान सर को जानने वालों के बयान सामने आए हैं.

खान सर पर गिरफ्तारी का खतरा, चाचा बोले- वो टीचर नहीं माफिया है; छात्रों से झूठ बोलता है​
खान सर पर गिरफ्तारी का खतरा, चाचा बोले- वो टीचर नहीं माफिया है; छात्रों से झूठ बोलता है​

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पैतृक गांव भाटपाररानी में लोगों का कहना है कि खान सर का नाता शुरू से ही विवादों में रहा है. उन्होंने बताया कि वह गांव में कभी कभार ही आते हैं. वो गांव के नाली सड़क को लेकर भी विवादों में रहे हैं. वहीं खान सर के पैतृक गांव में उनके मुहल्ले के ,पड़ोसी, रिश्ते के चाचा ने भी खान सर के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया. इन लोगों का कहना है कि खान सर पहले साधारण परिवार से थे लेकिन बाद में उन्हें काफी शोहरत मिली.

इलाके में खान सर का दबदबा

इधरआदित्य सिंह ने बताया कि यहां खान सर का काफी दबदबा है. उन्होंने कहा कि उनका नाम खान सर नहीं अभियान होना चाहिए. उन्होंने बताया कि खान सर के घर के सामने नगर पंचायत द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा था जिसको उन्होंने रोकने का प्रयास किया उनकी एक फोन पर तमाम प्रशासनिक टीम रोकने के लिए पहुंच गई.

‘वो शिक्षक नहीं माफिया है’

वहीं इमरान खान जो रिश्ते में खान सर के चाचा लगते हैं उन्होंने कहा कि खान सर शिक्षक नहीं माफिया है. उन्होंने कहा कि वो बच्चों को ॉ धोखा दे रहे है, उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते है. उन्होंने कहा कि वो गंदी प्रवृत्ति के हैं अपने सामने किसी को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते है. उन्होंने कहा कि वो अपने आप को भगवान समझ रहे हैं. उन्हें पैसे का घमंड हैं. वो नटवरलाल हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोचिंग से 10 बच्चे पास होंगे तो उसको 20 बताते हैं. चाचा ने ये भी कहा कि उन्होंने फायरिंग कराई होगी और उसको सजा मिलनी चाहिए.

‘उसने जरूर फायरिंग कराई होगी’

वहीं अशोक सिंह जो खान सर के मोहल्ले में रहते हैं उन्होंने कहा कि खान सर ने जरूर फायरिंग कराई होगी. उन्होंने बताया कि खान सर ने दीवार गिरवा दी थी. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो हो रहा है वह सही हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे मोहल्ले में उन्होंने जमीन खरीदी थी और रास्ते के लिए 2 साल से पीछे पड़े हैं. उन्होंने कहा कि सभी मोहल्ले वालों को परेशान किया उसके बाद मेरी बाउंड्री तुड़वा दी.

क्या है मामला

दरअसल मामले की शुरुआत 2 जून को पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके से हुई, जहां खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा हमला और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगा. घटना के दौरान कथित तौर पर संस्थान के सुरक्षा गार्डों ने राइफलों से कई राउंड फायरिंग की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया.

इस विवाद को पटना के कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा और वर्चस्व की लड़ाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस ने जांच के बाद प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दोनों सुरक्षा गार्ड भेजे गए जेल

इधर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने खान सर के दो सुरक्षा गार्डों प्रदीप और तालेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार दोनों ने फायरिंग की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और उनके हथियार जब्त कर लिए गए.