भारतीय घरों में खास मौके और पूजापाठ के लिए तांबेपीतल, फूल, और चांदी जैसी धातुओं के बर्तन इस्तेमाल किए जाते हैं. इन्हें यूज करने के बाद वापस रख दिया जाता है. कई बार ये रखेरखे काले पड़ जाते हैं. ऐसे में इनको दादीनानी और मम्मियां उपले की राख से घिसघिसकर साफ करती हैं. 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी है. इस दिन के लिए अगर आपके घर में भी पीतलतांबा या चांदी के बर्तन यूज होने हैं तो कुछ हैक्स के जरिए आप इन्हें बिना मेहनत के फटाफट से साफ कर सकते हैं.

बर्तनों को साफ करने के लिए यहां दिए गए हैक्स में यूज की जाने वाली ज्यादातर चीजें आपको घर की रसोई में ही मिल जाएंगी. मार्केट में मिलने वाले केमिकल पाउडर से ये कई गुना ज्यादा बेहतर है. तो चलिए जान लेते हैं कि किन चीजों से कर सकते हैं आप चांदीपीतल, तांबे के बर्तनों की सफाई.

पीतल के बर्तन कैसे साफ करें?

आपके घर में पीतल के लोटा और थाली या कटोरी हैं तो इसे क्लीन करने के लिए नींबू को बीच से आधा काट लें. इसके बाद इसपर थोड़ा सा सफेद नमक छिड़क लें. इसे पीतल के बर्तन पर अंदर और बाहर की तरह अच्छी तरह से सर्कुलर मोशन में घुमाएं. इससे आप देखेंगे कि तुरंत कालापन हटने लगा है. इसे धोकर तुरंत सूखे और सूती कपड़े से पोंछ लें. इसके अलावा आप खट्टे दही के साथ अमचूर पाउडर को मिलाकर इसका लेप बनाकर बर्तनों पर कुछ मिनट के लिए छोड़ देंगे तो भी ये बिल्कुल साफ हो जाते हैं.

तांबे के बर्तन साफ करने का हैक

पीतल की तरह ही तांबे के बर्तन साफ करने के लिए भी आप नींबू और दही वाला हैक अपना सकते हैं. इसके अलावा इमली का गूदा तांबे के बर्तनों को चमकाने में काफी कारगर रहता है.इमली को पानी में भिगोकर इसका पल्प निकाल लें और फिर इसे पेस्ट की तरह पूरे बर्तनों पर लगाने के बाद 5 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद स्क्रबर से साफ करके धोकर पोंछ लें.

ऐसे साफ करें चांदी के बर्तन

चांदी के बर्तन साफ करने के लिए पहले पानी को गर्म कर लें. इसके बाद एक बड़े बाउल में एल्युमिनियम फॉइल अच्छी तरह से बिछा दें. अब इसमें बेकिंग सोडा, नमक मिलाएं. इसी के साथ चांदी के बर्तन डालकर कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इतनी देर में बर्तनों का सारा कालापन निकल जाएगा. अब मुलायम ब्रश या स्क्रबर से साफ कर लें. इसी तरह से आप चांदी के गहने भी साफ कर सकते हैं.

टमाटर भी आता है काम

अगर आपके पास ये सारे इनग्रेडिएंट्स न हो तो आप टमाटर के रस का यूज भी बर्तनों को साफ करने के लिए कर सकते हैं. हालांकि ये उतना ज्यादा एसिडिक नहीं होता है, इसलिए आपको छोड़ी मेहनत लगानी पड़ सकती है. आप सिरका और सेंधा नमक का इस्तेमाल भी बर्तनों को साफ करने के लिए कर सकते हैं.