कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर में धीरेधीरे विकसित होती है और अक्सर शुरुआती चरण में इसके लक्षण बहुत हल्के या सामान्य लगते हैं। यही वजह है कि कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। आर्ट ऑफ़ हीलिंग कैंसर में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा के अनुसार, कैंसर का कोई एक निश्चित पहला संकेत नहीं होता, क्योंकि यह शरीर के अलगअलग हिस्सों में अलग तरह से प्रकट हो सकता है। हालांकि, कुछ शुरुआती बदलाव ऐसे होते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है।

शरीर में कैंसर का पहला संकेत क्या होता है? जानें डॉक्टर से
शरीर में कैंसर का पहला संकेत क्या होता है? जानें डॉक्टर से

कैंसर के शुरूआती संकेत क्या हैं?

  • वजन कम होना: सबसे आम शुरुआती संकेतों में बिना किसी कारण के वजन कम होना शामिल है। अगर आप बिना डाइट या एक्सरसाइज के अचानक वजन घटता देख रहे हैं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। 

  • बहुत जल्दी थकान होना: इसके अलावा, लंबे समय तक थकान महसूस होना भी एक संकेत हो सकता है। अगर पर्याप्त आराम के बाद भी शरीर में ऊर्जा नहीं आ रही है, तो यह किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा कर सकता है।

  • गांठ या सूजन: शरीर में कहीं भी गांठ या सूजन का महसूस होना भी कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है, खासकर अगर वह गांठ समय के साथ बढ़ रही हो या उसमें दर्द न हो। 

  • स्किन में बदलाव: वहीं, त्वचा में अचानक बदलाव जैसे किसी तिल का रंग, आकार या बनावट बदलना भी स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसे किसी भी बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • लगातार खांसी: लगातार खांसी, आवाज में बदलाव या निगलने में दिक्कत जैसे लक्षण भी गंभीर हो सकते हैं, खासकर अगर ये लंबे समय तक बने रहें। 

  • कमजोर इम्यूनिटी: इसके अलावा, बारबार संक्रमण होना या घाव का लंबे समय तक ठीक न होना भी शरीर की कमजोर इम्यूनिटी और संभावित कैंसर की ओर इशारा कर सकता है।

इन लक्षणों का मतलब हमेशा कैंसर ही नहीं होता, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। समय पर जांच और सही निदान से कैंसर का इलाज संभव है, खासकर जब इसे शुरुआती अवस्था में पकड़ा जाए। इसलिए शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को गंभीरता से लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें।